भोपाल

Bhopal: इस्लाम नगर हुआ जगदीशपुर, कभी मोहम्मद खान ने इस जगह का बदला था नाम

  • Reported by: मकरंद काले
  • Updated Feb 2, 2023, 11:18 PM IST

Bhopal: भोपाल का इस्लाम नगर अपने किले के लिए प्रसिद्ध है। यहां हर साल भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। इतिहास के अनुसार करीब 308 साल पहले इस्लाम नगर का नाम जगदीशपुर था। एक मुस्लिम शासक के आक्रमण के बाद इसका नाम बदल दिया गया था। जिसे शिवराज सरकार ने अब बदल दिया है।

Image

इस्लाम नगर हुआ जगदीशपुर

Bhopal: भोपाल के पास लगभग 15 किमी दूर स्थित इस्लाम नगर इलाके (पंचायत) का नाम बदलकर जगदीशपुर कर दिया गया है। सरकार ने इसे लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। ये इलाका भोपाल की बैरसिया तहसील और विधानसभा में स्थित है।

लंबे समय से मांग

इस्लाम नगर का नाम बदलने के लिए स्थानीय लोग काफी समय से प्रयास कर रहे थे। लंबे समय से स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की मांग थी कि इस्लामनगर का नाम बदलकर जगदीशपुर किया जाए। बैरसिया विधायक विष्णु खत्री ने विधानसभा में भी इसे लेकर काफी सवाल किए थे। उन्हीं की मांग पर केंद्र सरकार की ओर से एक एनओसी भी जारी की गई थी, जिसके बाद एक लंबी प्रक्रिया हुई और इस्लाम नगर का नाम बदल गया।

mp govt.

इस्लाम नगर का नाम बदला

क्या है इतिहास

इतिहास के अनुसार दोस्त मोहम्मद खान ने जब 1715 ई. में इस जगह पर आक्रमण किया था, उससे पहले इस जगह को जगदीशपुर के नाम से जाना जाता था। यहां पर गोंड शासक देवरा चौहान का शासन हुआ करता था। इस रियासत पर कब्जा करने के बाद दोस्त मोहम्मद खान ने इसका नाम बदलकर इस्लामनगर कर दिया था।कुछ वक्त के बाद उसने पूरे भोपाल पर ही कब्जा कर लिया था। इतिहास का ये शिलालेख इस्लामनगर में मौजूद है, यहां पर प्राचीन किला है, जो पुरातत्व विभाग की धरोहर है। यहां हर साल हजारों पर्यटन आते हैं।

islam nagar.

शिलालेख

क्या कहते हैं लोग

नाम बदलने को लेकर स्थानीय लोगों ने कहा कि लंबे समय से यह मांग थी, जो आज पूरी हो गई है। नाम बदलने पर हो रही राजनीति को लेकर उनका कहना है कि उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता, लेकिन जो असली नाम है वही होना चाहिए।

मकरंद काले
मकरंद काले author

सुखदुःखे समे कृत्वा लाभालाभौ जयाजयौ।\nततो युद्धाय युज्यस्व नैवं पापमवाप्स्यसि\n\nसाल 2008 में by chance journalist बना। 2013 से by choice journalist ह... और देखें

End of Article