भोपाल

MP: झाबुआ में दर्दनाक हादसा, सीमेंट से लदा ट्रेलर ट्रक ईको वैन पर पलटा, 9 लोगों की मौत

Jhabua Road Accidentएमपी के झाबुआ में सीमेंट से लदा एक ट्रेलर ट्रक ईको वैन पर पलट गया। इस दुर्घटना में ईको वैन में सवार 9 लोगों की मौत हो गई है और 2 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।

Image

झाबुआ में दर्दनाक हादसा

MP Road Accident: मध्य प्रदेश के झाबुआ से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां मेघनगर के पास सीमेंट से भरा लदा ट्रेलर ट्रक ईको वैन पर पलट गया। इस भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। बाता जा रहा है कि यह हादसा रात 3 बजे हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को थांडला अस्पताल में भर्ती करवाया और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय ईको वैन में 11 लोग सवार थे, जिसमें 9 लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी सहित पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। एसपी पद्मविलोचन शुक्ला ने बताया कि मेघनगर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत संजेली रेलवे क्रॉसिंग के पास निर्माणाधीन रेलवे-ओवरब्रिज (आरओबी) को पार करते समय सीमेंट से लदा ट्रेलर-ट्रक संतुलन खो बैठा और एक वैन पर पलट गया। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि हादसे के दौरान ईको वैन में 11 लोग सवार थे। एसपी ने बताया कि यह सभी लोग एक ही परिवार के थे और एक विवाह समारोह से लौट रहे थे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!