भोपाल

MP: राहत वाली खबर! अब एमपी में प्रोपर्टी और वाटर टैक्स पर मिलेगी इतनी छूट, सरकार की ये है योजना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 9, 2023, 10:50 PM IST

MP: नगरीय विकास एवं आवास महकमे की ओर से संपत्ति और जल कर देने वाले लोगों को छूट दी है। जिसमें राष्ट्रीय लोक अदालतों में 25 से 100 फीसदी तक सरचार्ज में छूट मिलेगी। दो किश्तों में यह रकम जमा करवाने की सुविधा भी मिलेगी। राष्ट्रीय लोक अदालत 11 फरवरी यानी कि, शनिवार को लगेगी। इधर से सुविधा 13 मई, 9 सितंबर और 9 दिसंबर को लगने वाली राष्ट्रीय अदालतों में भी दी जाएगी, जो सिर्फ एक बार मिलेगी।

Image

अब एमपी में प्रॉपर्टी और वाटर टैक्स पर मिलेगी छूट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • राष्ट्रीय लोक अदालतों में 25 से 100 फीसदी तक सरचार्ज में छूट मिलेगी
  • नगरीय विकास एवं आवास महकमे ने किए आदेश जारी
  • दो किश्तों में रकम जमा करवाने की सुविधा भी मिलेगी

MP: मध्य प्रदेश के लोगों के लिए नए साल के फरवरी महीने में ये एक राहत वाली बड़ी खबर है। शिवराज सरकार ने प्रदेश के लोगों को कर में छूट का प्रावधान कर एक सौगात दी है। बता दें कि, नगरीय विकास एवं आवास महकमे की ओर से संपत्ति और जल कर देने वाले लोगों को छूट दी है। जिसमें राष्ट्रीय लोक अदालतों में 25 से 100 फीसदी तक सरचार्ज में छूट मिलेगी।

खास बात ये है कि, दो किश्तों में यह रकम जमा करवाने की सुविधा भी मिलेगी। राष्ट्रीय लोक अदालत 11 फरवरी यानी कि, शनिवार को लगेगी। इधर से सुविधा 13 मई, 9 सितंबर और 9 दिसंबर को लगने वाली राष्ट्रीय अदालतों में भी दी जाएगी, जो सिर्फ एक बार मिलेगी। गौरतलब है कि, मंत्री भूपेंद्र सिंह के निर्देश के बाद महकमे ने यह आदेश जारी कर दिए हैं। जिसमें सभी निगम आयुक्त, नगर पालिका और नगर परिषद के सीएमओ को निर्देश जारी किए गए हैं कि, नियमानुसार उपभोक्ताओं को छूट का लाभ दें।

ऐसे समझे किसमें मिलेगी कितनी छूट

राष्ट्रीय लोक अदालत में ऐसे मामले जिनमें टैक्स एवं अधिभार की राशि 50 हजार रुपए तक बकाया है। ऐसे में उनमें मात्र अधिभार में 100 फीसदी तक की छूट दी जाएगी। जिन मामलों में कर एवं अधिभार की राशि 50 हजार रुपए से अधिक एवं एक लाख रुपए तक है, उनमें 50 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। वहीं जिन प्रकरणों में कर एवं अधिभार की राशि एक लाख रुपए से अधिक बकाया है, उनमें मात्र अधिभार में 25 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। इसी प्रकार जल कर उपभोक्ता प्रभार के ऐसे मामले, जिनमें कर, उपभोक्ता प्रभार एवं अधिभार की राशि 10 हजार रुपए तक बकाया है। उनमें अधिभार में 100 फीसदी तक की छूट दी जाएगी। ऐसे प्रकरण, जिनमें जल कर उपभोक्ता प्रभार एवं अधिभार की राशि 10 हजार से ज्यादा व 50 हजार तक बकाया है। उनमें अधिभार में 75 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। इसी प्रकार जल कर उपभोक्ता प्रभार तथा अधिभार की राशि 50 हजार से अधिक बकाया है, उनमें अधिभार में 50 फीसदी तक की छूट दी जाएगी।

जानें कैसे मिलेगा फायदा

राष्ट्रीय लोक अदालत में यह छूट वित्तीय वर्ष 2022-23 तक की बकाया राशि पर ही दी जाएगी। मामलों का निस्तारण होने के बाद मिली छूट की रकम अधिकतम 2 किश्तों में जमा करवाई जा सकेगी। इसमें से कम से कम 50 फीसदी रकम लोक अदालत के दिन और बाकी अधिकतम एक माह में जमा करवानी जरूरी होगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article