भोपाल

MP: CM शिवराज सिंह चौहान बने योगगुरु, बच्चों के सामने किया प्राणायाम

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 22, 2023, 12:32 AM IST

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एक कार्यक्रम के दौरान मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बच्चों के सामने योग किया। यहां उन्होंने दान करने वाले शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने छात्रों से बातचीत भी की और उनके सवालों के जवाब भी दिए। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को योग गुरु की भूमिका में दिखे। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान बच्चों के सामने योगा भी किया। इस मामले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सीएम प्राणायाम करते दिख रहे हैं।

दरअसल सीएम चौहान सीहोर जिले के नसलुल्लागंज में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। जहां जन सहयोग से बनी स्मार्ट क्लास का उद्घाटन करना था। यहां जब वो कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, तभी उन्होंने बच्चों को योग का महत्व समझाया और खुद प्राणायाम करके उन्हें दिखाने लगे। जिसके बाद वहां मौजूद लोग ताली बजाने लगे।

सीएम चौहान ने शिक्षकों को जन सहयोग से बने स्मार्ट क्लास बनाने के लिये बधाई भी दी। उन्होंने कहा- "शिक्षकों ने अपनी मेहनत की कमाई से 4.25 करोड़ रुपये का योगदान दिया है और जिले के 1552 स्कूलों को 1630 स्मार्ट टीवी प्रदान किए हैं। जनप्रतिनिधियों और जिले के प्रशासन ने भी इस पहल में पूरा सहयोग किया है। यह पूरे राज्य को प्रेरित करेगा।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article