भोपाल

ग्वालियर में भारी बारिश-आंधी का कहर, टीन शेड गिरने से 4 लोगों की मौत

मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में शुक्रवार को भारी बारिश और हवाओं के बीच एक घर की दीवार टिन शेड पर गिरने से 4 तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए

Image

tin shed collapse in Gwalior

ग्वालियर : शहर में शुक्रवार को भारी बारिश और हवाओं के बीच एक घर की दीवार टिन शेड पर गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बहोदापुर थाने के उपनिरीक्षक रामचंद्र शर्मा ने बताया कि यह घटना शाम करीब साढ़े चार बजे ट्रांसपोर्ट नगर में हुई।

उन्होंने बताया, "कुछ लोग बारिश से बचने के लिए टिन शेड के नीचे शरण लिए हुए थे, तभी एक घर की दीवार उस पर गिर गई। बचाव दल मौके पर पहुंचा और लोगों को मलबे से बाहर निकाला। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस हादसे में तीन अन्य लोग घायल हो गए।" उपनिरीक्षक ने बताया कि मृतकों की पहचान जावेद खान (32), इसराइल अहमद (40) और मफरत खान (35) के रूप में हुई है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article