भोपाल

Ujjain: दुष्कर्म की घटना पर कमलनाथ ने BJP को घेरा , कहा-'मध्य प्रदेश को बनाया चौपट प्रदेश और घोटाला प्रदेश'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 30, 2023, 12:54 PM IST

Kmal Nath On Ujjain Rape: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार पर हमला करते हुए कहा कि इस घटना से सूबे का नाम कलंकित हो गया है। ‘मध्य प्रदेश को चौपट प्रदेश, घोटाला प्रदेश और भ्रष्ट प्रदेश बना दिया गया है।’

Image

Ujjain: दुष्कर्म की घटना पर कमलनाथ ने BJP को घेरा , कहा-'मध्य प्रदेश को बनाया चौपट प्रदेश और घोटाला प्रदेश'

Kmal Nath On Ujjain Rape: उज्जैन में 12 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार पर हमला करते हुए शनिवार (30 सितंबर) को कहा कि इस घटना से सूबे का नाम कलंकित हो गया है। बता दें कमलनाथ इंदौर के शासकीय महाराजा तुकोजीराव होलकर महिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां बलात्कार पीड़ित लड़की पिछले चार दिन से भर्ती है और उसकी जटिल सर्जरी की गई है। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने लड़की का इलाज कर रहे चिकित्सकों डॉक्टरों से उसका हाल-चाल जाना।

'सर्जरी के बाद बच्ची की हालत ठीक'

हालांकि कमलनाथ ने कहा कि ‘चिकित्सकों ने मुझे बताया है कि सर्जरी के बाद बच्ची की हालत ठीक है। इसमें सुधार हो रहा है। हालांकि, वह मानसिक रूप से अब भी परेशान है। इसलिए उसकी बेहतरी के लिए मनोवैज्ञानिक की नियुक्ति की गई है।’ उन्होंने कहा कि उज्जैन में 12 वर्षीय लड़की से जघन्य बलात्कार के कारण सूबे का नाम कलंकित हुआ है। कमलनाथ ने दावा किया कि ऐसी कई घटनाएं प्रदेश भर में रोज हो रही हैं, लेकिन वे सामने ही नहीं आ पाती हैं।

'चौपट प्रदेश, घोटाला प्रदेश'

कमलनाथ ने सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि महिलाओं और आदिवासियों के खिलाफ होने वाले अत्याचारों के साथ ही भ्रष्टाचार के पैमाने पर भी मध्य प्रदेश देश भर में पहले स्थान पर है। कमलनाथ ने कहा कि ‘मध्य प्रदेश को चौपट प्रदेश, घोटाला प्रदेश और भ्रष्ट प्रदेश बना दिया गया है।’

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की ओर से पीड़ित लड़की के परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी और उसे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के किसी बड़े अस्पताल भेजने के प्रबंध के लिए भी पार्टी तैयार है। हालांकि कमलनाथ के मुताबिक, लड़की का इलाज कर रहे चिकित्सकों की राय है कि उसके स्वास्थ्य में सुधार के चलते उसे किसी दूसरे शहर के अस्पताल भेजे जाने की आवश्यकता नहीं है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article