भोपाल

Jabalpur News: सिविल लाइन में फिल्मी स्टाइल से हमला, नकाबपोश बदमाशों ने घर पर फेंका पेट्रोल बम; देखें CCTV Video

Jabalpur Petrol Bomb Attack: जबलपुर के सिविल लाइन इलाके में स्थित एक घर पर दो नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल बम से हमला कर दिया। यह हमला गणेश विसर्जन के दौरान दो पक्षों में हुए विवाद के बाद हुआ। जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Image

घर पर पेट्रोल बम से हमला

Jabalpur Crime News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला सिविल लाइन इलाके से सामने आया है, जहां दो नकाबपोश बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में एक घर पर पेट्रोल बम से हमला कर दिया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। यह पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें दोनों बदमाश बाइक पर आते हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें से एक बदमाश ने पेट्रोल बम निकालकर घर की ओर फेंका, जिसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए।

गणेश विसर्जन पर हुआ विवाद

यह हमला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रहने वाले कृष्णा रजक के घर पर हुआ। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले गणेश विसर्जन के मौके पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था, जिसमें कृष्णा रजक पर मारपीट के आरोप लगे थे। इस विवाद के बाद जब कृष्णा रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचा, इसी दौरान उसके घर पर नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया।

बदमाशों की पहचान के लिए CCTV फुटेज की जांच

पुलिस का मानना है कि यह हमला उसी पुराने विवाद का नतीजा हो सकता है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश भी शुरू कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article