भोपाल

MP : पुराने उद्योग ग्रीन एनर्जी में निवेश करेंगे तो मिलेगी छूट, कॉन्क्लेव में 30,402 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्रस्तुत

एमपी में कॉन्क्लेव में 30,402 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रतलाम को ‘स्किल, स्केल और स्टार्टअप्स’ का नया केंद्र बताया और निवेशकों को आकर्षित करने के लिए 29 जून को सूरत में रोड शो करने की योजना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यदि कोई पुरानी एमएसएमई इकाई ग्रीन एनर्जी प्लांट के लिए निवेश करती है, तो उसे नए निवेश की तरह अनुदान सहायता दी जाएगी।

Image

सीएम मोहन यादव (फाइल फोटो)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

रतलाम : एमपी राइज कॉन्क्लेव में मध्यप्रदेश सरकार को 30,402 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिससे राज्य में 35,520 नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रतलाम को ‘स्किल, स्केल और स्टार्टअप्स’ का नया केंद्र बताया और निवेशकों को आकर्षित करने के लिए 29 जून को सूरत में रोड शो करने की योजना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यदि कोई पुरानी एमएसएमई इकाई ग्रीन एनर्जी प्लांट के लिए निवेश करती है, तो उसे नए निवेश की तरह अनुदान सहायता दी जाएगी।

जानें क्या है प्लान?

दैनिक भास्कर के मुताबिक, रतलाम के मेगा इन्वेस्टमेंट रीजन से जुड़े छह गांवों को सड़क, सामुदायिक भवन और बुनियादी सुविधाओं के लिए 50-50 लाख रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा, 220 केवी की नई विद्युत लाइन की स्वीकृति दी गई है। 35 बड़ी और 538 एमएसएमई इकाइयों को भूमि आवंटन पत्र जारी किए गए हैं, और 94 औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया। 140 बड़ी इकाइयों को 425 करोड़ और 288 एमएसएमई को 270 करोड़ की वित्तीय सहायता भी प्रदान की गई।

सीएम ने 15 प्रमुख उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन चर्चा की और रतलाम के पोलो ग्राउंड में अंतरराष्ट्रीय मानकों का हॉकी एस्ट्रोटर्फ बनाने, हवाई पट्टी का विस्तार करने और कालिका माता परिसर के विकास के लिए सैटेलाइट टाउन बसाने की भी घोषणा की। कॉन्क्लेव में 4 लाख से अधिक हितग्राहियों को 3,861 करोड़ रुपए का स्वरोजगार कर्ज सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किया गया।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article