भोपाल

हैदराबाद से भगत की कोठी के लिए रेल सेवा शुरू, इन स्टेशनों पर लेगी स्टॉप

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाते हुए काचीगुडा और भगत की कोठी के बीच एक नई एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। इस नई सेवा के तहत, ट्रेन संख्या 17605/17606 काचीगुडा–भगत की कोठी–काचीगुडा एक्सप्रेस प्रतिदिन संचालित की जाएगी।

Image

ट्रेन (फोटो-Istock)

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए काचीगुड़ा से भगत की कोठी के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 17605/17606 काचीगुड़ा–भगत की कोठी–काचीगुड़ा एक्सप्रेस प्रतिदिन चलाई जाएगी। इस नई सेवा का उद्घाटन एक विशेष ट्रेन द्वारा किया जाएगा, जो गाड़ी संख्या 07615 है। यह उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 19 जुलाई को शाम 5:30 बजे काचीगुड़ा से रवाना होगी और 21 जुलाई को सुबह 11:30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।

काचीगुड़ा एक्सप्रेस के स्टॉपेज

इस ट्रेन का मार्ग इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति और संत हिरदाराम नगर जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगा। नियमित सेवा 20 जुलाई से शुरू होगी, जिसमें ट्रेन निम्नलिखित स्टेशनों पर ठहराव करेगी: निजामाबाद, नांदेड़, पूर्णां, हिंगोली, वाशिम, अकोला, मलकापुर, खंडवा, इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, संत हिरदाराम नगर, सीहोर, मक्सी, उज्जैन, रतलाम, जौरा, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, ब्यावर, सोजत रोड, मारवाड़ और पाली मारवाड़। यह नई ट्रेन सेवा यात्रियों के लिए सुविधाजनक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगी।
Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article