भोपाल

Dhar Accident: खड़ी ट्र्क में कार ने मारी पीछे से टक्कर, हादसे में चार की मौत

मध्य प्रदेश के धार में एक कार की ट्रक से हुई भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई है। सोमवार की सुबह नेशनल हाइवे पर एक खड़ी ट्रक में पीछे से कार ने टक्कर मार दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों की पहचान कर रही है।

Image

धार में सड़क हादसा

Photo : Times Now Digital

Dhar News: सोमवार को मध्यप्रदेश के धार जिले में एक कार के ट्रक से टकरा जाने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इस दुर्घटना की जानकारी दी है। शहर पुलिस अधीक्षक (CSP) रवींद्र वास्केल ने बताया कि नेशनल हाइवे पर एक खड़ी ट्रक में कार ने टक्कर मार दी। यह हादसा सुबह सात बजे के आसपास इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भलवाड़ी गांव के पास हुआ। जिला मुख्यालय से घटनास्थल की दूरी करीब करीब 15 किलोमीटर दूर है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक हाइवे पर खड़े ट्रक में एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों की पहचान कर रही है। आगे की जांच जारी है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article