भोपाल

AC कोच में रिजर्वेशन कर कुछ यूं वारदात को देते थे अंजाम; बिहार गैंग का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

Robbery Gang: भोपाल स्थित रानी कमलापति जीआरपी को एक बड़ी कामयाबी मिली है। बता दें कि जीआरपी ने एसी कोच में चोरी को अंजाम देने वाले बिहार गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। रानी कमलापति थाना प्रभारी एमएस सोमवंशी ने बताया कि नर्मदा एक्सप्रेस 18234 के एक यात्री ने रिपोर्ट किया कि यात्रा के दौरान उनका ट्रॉली बैग चोरी हुआ है। जिसके बाद हमने सीसीटीवी फुटेज चेक करवाया तो एक व्यक्ति ट्रॉली बैग ले जाते हुए दिखाई दिया और उसके साथ 3-4 लोग और मौजूद थे।

Image

बिहार गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार

Photo : Times Now Digital

Robbery Gang: भोपाल स्थित रानी कमलापति जीआरपी को एक बड़ी कामयाबी मिली है। बता दें कि जीआरपी ने एसी कोच में चोरी को अंजाम देने वाले बिहार गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस गैंग के तमाम चोर बेहद शातिर ढंग से ट्रेनों से सामान चुराते थे।

बिहार गैंग का पर्दाफाश

बिहार गैंग के चोर एसी कोच में रिजर्वेजशन करवाकर दाखिल होते थे और रात के अंधेरे में जब सभी यात्री गहरी नींद में सो रहे होते हैं तब गैंग के सदस्य एसी कोच में चोरी करके फरार हो जाते थे। इस गैंग ने ग्वालियर, खंडवा और भोपाल में वारदात को अंजाम दिया है।

बिहार गैंग के चोरों की टाइमिंग गजब की थी। इस गैंग के सदस्य उसी ट्रेन में अपना रिजर्वेशन करवाते थे, जो ट्रेन सुबह 4 से 5 के बीच अपने गंतव्य पर पहुंचती है और जब लोग सो रहे होते थे तो ये सामान चोरी करके चंपत हो जाते थे।

CCTV फुटेज से खुली पोल

रानी कमलापति थाना प्रभारी एमएस सोमवंशी ने बताया कि नर्मदा एक्सप्रेस 18234 के एक यात्री ने रिपोर्ट किया कि यात्रा के दौरान उनका ट्रॉली बैग चोरी हुआ है। जिसके बाद हमने सीसीटीवी फुटेज चेक करवाया तो एक व्यक्ति ट्रॉली बैग ले जाते हुए दिखाई दिया और उसके साथ 3-4 लोग और मौजूद थे।

उन्होंने बताया कि यह लोग सेकंड और थर्ड एसी में अपना रिजर्वेशन कराते थे और सुबह 5 बजे यात्री का सामान लेकर उतर जाते हैं। इसी आधार पर हमने बिहार से इन्हें पकड़वाया है। इन लोगों ने दो अन्य चोरियों (खंडवा और ग्वालियर) की बात कबूली है। बिहार गैंग के सदस्य 15 दिन पहले चोरी की योजना बनाते हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article