इंदौर: इंदौर के एक निजी विश्वविद्यालय के छात्रावास में रहने वाली करीब 20 छात्राओं की तबीयत रविवार देर रात बिगड़ गई। कथित रूप से छात्राओं को फूड प्वाइजनिंग हुई है। विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
सेज विश्वविद्यालय के कुलसचिव मनीष चौधरी ने बताया कि संस्थान के छात्रावास में रहने वाली करीब 20 छात्राओं ने रविवार देर रात उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत की। उन्होंने बताया, इनमें से आठ छात्राओं की हालत ठीक है, जबकि 10-12 छात्राएं राऊ क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं।
