भोपाल

Bhopal News: मध्य प्रदेश के इन स्थलों पर जाकर खुश हो जाएगा आपका मन, बारिश में यहां आना तो बनता है

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 8, 2022, 01:21 PM IST

Bhopal News: घूमने-फिरने के शौकीन लोगों के लिए यह बेहद जरूरी खबर है। मासूमन भले ही विदाई की ओर है लेकिन इसका असर मध्यप्रदेश पर अब भी साफ नजर आ रहा है। यहां की हर पहाड़ी ने हरियाली की चादर ओढ ली है। भोपाल शहर के पास.पास कई झरने एक बार फिर से बहने लगे हैं।

Image

bhopal

Bhopal News: मानसून इस बार कई राज्यों पर जमकर महेरबान हुआ है। मध्यप्रदेश में एक ओर जहां कुछ लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ा। वहीं, दूसरी ओर इस प्रदेश की खूबसूरती भी देखते ही बन रही है। मासूमन भले ही विदाई की ओर है, लेकिन इसका असर मध्यप्रदेश पर अब भी साफ नजर आ रहा है। यहां की हर पहाड़ी ने हरियाली की चादर ओढ ली है। भोपाल शहर के पास-पास कई झरने एक बार फिर से बहने लगे हैं। और यहां पर्यटकों की भारी भीड़ पहुंच रही है। हालांकि इस दौरान यहां कई बड़े हादसे भी हुए, जिसमें लोग अपनी जान गंवा बैठे।

प्रशासन की ओर से बार-बार अलर्ट करने के बावजूद लोग एन्जाॅय करने के चक्कर में झरनों व नदियों में गए और फिर वापस ही न लौट पाए। तमाम चेतावनियों के बाद भी जब लोग नहीं माने तो प्रशासन सख्त कदम उठाने पर विचार कर रहा है। कई पाबंदियां लगाई जा चुकी है। चलिए आज आपको बताते हैं भोपाल के आस-पास के खूबसूरत झरनों के बारे में

अमरगढ़ वाटरफॉल

फिल्म बाहूबली का वो खूबसूरत झरना आपको याद है। उसी का छोटा रूप देखना है तो भोपाल का अमरगढ़ वाटरफॉल जरूर आइए। भोपाल के करीब 70 किलोमीटर दूर अमरगढ़ वाटरफॉल भी इन्हीं जगहों में शामिल है। यह झरना करीब डेढ़ सौ फीट की ऊंचाई से बहता है। बारिश के मौसम में यह झरना बेहद खूबसूरत लगता है। यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। आपको बता दें कि अमरगढ़ वाटर फॉल में बरसाती नाले में हाल में बाढ़ आने से 100 पर्यटक फंस गए थे। काफी मशक्कत कर इन पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया था। इसके बाद भोपाल, रायसेन और सीहोर जिलों के पिकनिक स्पॉट पर कई पाबंदियां लगा दी गईं हैं।

ये वाटरफॉल भी है इस लिस्ट में शामिल

अमरगढ़ वाटरफॉल की तरह की डिगंबर वाटरफॉल। यह झरना भी बारिश के दिनों में बेहद सुंदर लगता है। मध्यप्रदेश के होशंगाबाद से करीब चालीस किलोमीटर की दूरी पर है। करीब सौ फीट की ऊंचाई से गिरने वाला यह वाटरफॉल देख पर्यटकों का दिल खुश हो जाता है। इस जगह पर कई छोटे झरने एक साथ बहते हैं और पर्यटक इन्हें देख दीवाने हो जाते हैं।

केरवा डैम भी काफी संख्या में आते हैं सैलानी

भोपाल शहर स्थित केरवा डैम घूमने के लिए भी काफी संख्या में पर्यटक आते हैं। बारिश में पानी से लबालब हुआ यह बांध किसी समुद्र का नजर आता है, दूर-दूर तक सिर्फ पानी। हालांकि कई लोग यहां हादसे का शिकार भी हो चुके हैं। जिसके बाद यहां प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। केरवा डैम पर शाम 4 बजे के बाद जाने पर प्रतिबंध है। वहीं भदभदा झरना पर भी गार्ड प्रतिनियुक्त हुए हैं।

End of Article