Earthquake In Seoni: मध्य प्रदेश के सिवनी बुधवार रात को भूकंप के झटके लगे। झटके महसूस होने के बाद लोग घरों से बाहर निकले। जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके आठ बजकर दो मिनट पर महसूस किए गए।
रिक्टर स्केल पर 3.6 रही तीव्रता
बताया गया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूंकप की गहराई जमीन से पांच किलोमीटर अंदर थी। वहीं, इसका केंद्र सिवनी ही बताया गया। भूकंप से अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
