भोपाल

Bhopal Crime: खाना बना मौत की वजह, पति-पत्नी के झगड़े के बीच पड़ोसी की हत्या, जानिए पूरा मामला

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 10:18 PM IST

Bhopal Police: भोपाल में एक शख्स को पति-पत्नी झगड़ा शांत करवाना महंगा पड़ गया। शख्स जिनका झगड़ा शांत करवाने गया, उसी ने उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी शख्स को पुलिस ने घटना के कुछ ही देर बाद गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार बार-बार रोकने के बावजूद जब पति नहीं माना रहा था तो पत्नी उससे जा भिड़ी।

Image

भोपाल में बड़ा अपराध

KEY HIGHLIGHTS
  • भोपाल के बिलखरिया में दिल दहला देने वाला मामला
  • पति ने डंडे से वार कर उतारा शख्स को मौत के घाट, गिरफ्तार
  • पति-पत्नी का झगड़ा शांत कराने पहुंचा था शख्स

Bhopal News: कई बार दूसरों की भलाई करना भी महंगा पड़ जाता है। कई बार तो यह नुकसान इतना बड़ा होता है कि जान से हाथ धोना पड़ता है। ऐसा ही एक प्रकरण सामने आया है भोपाल में। यहां पति-पत्नी के झगड़े के बीच में एक पड़ोसी की जान चली गई। बता दें कि यह सब तब हुआ, जब पति पत्नी के बीच मटन बनाने को लेकर विवाद हो रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल के बिलखिरिया में पप्पू नामक शख्स अपनी पत्नी कुंती के साथ झगड़ा कर रहा था। दोनों के बीच यह विवाद मटन बनाने को लेकर हुआ था। बताया जा रहा है कि पप्पू घर पर मटन बना रहा था। इसके बाद उसकी पत्नी भड़क गई और उसे ऐसा करने से रोकने लगी।

पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाना पड़ा महंगा

मिली जानकारी के अनुसार बार-बार रोकने के बावजूद जब पति नहीं माना रहा था तो पत्नी उससे जा भिड़ी। दोनों के बीच भयंकर झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद पति कथित तौर पर अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटने लगा। पत्नी के शोर मचाया तो उसकी आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाला बल्लू दोनों के बीच हो रहे झगड़े को शांत कराने के लिए पहुंच गया। लेकिन उसे यह नहीं पता था कि ऐसा करना उसके लिए इतना खतरनाक हो जाएगा कि उसे जान से हाथ धोना पड़ेगा।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

बता दें कि बल्लू गया तो था विवाद को शांत कराने लेकिन आरोपी के साथ उसकी कहासुनी होने लगी और फिर वह अपने घर वापस लौट आया। लेकिन कुछ देर बाद महिला का पति डंडा लेकर पड़ोसी बल्लू के घर आ धमका और उस पर जानलेवा हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से बल्लू मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा। कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद मृतक की पत्नी ने पुलिस से मामले की शिकायत की। थाना प्रभारी सुनील चतुर्वेदी ने बताया है कि आरोपी पप्पू को गिरफ्तार कर लिया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article