भोपाल

Indore: डांसिंग कॉप रणजीत सिंह की सेहत अचानक बिगड़ी, इमरजेंसी वार्ड में भर्ती

इंदौर से बड़ी खबर है। विवादों में घिरे डांसिंग कॉप रणजीत सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उन्हें तुरंत इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।

Image

डांसिंग कॉप रणजीत सिंह इमरजेंसी वार्ड में भर्ती

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Dancing Cop Ranjit Singh: इंदौर से बड़ी खबर सामने आई है। विवादों में घिरे डांसिंग कॉप रणजीत सिंह की सेहत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया विवाद और लाइन अटैच होने के तनाव के कारण उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी।

उन्हें नजदीकी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। अस्पताल सूत्रों का कहना है कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है, लेकिन निगरानी जारी रहेगी। रणजीत सिंह, जो हाल ही में एक विवादित वीडियो के चलते सुर्खियों में आए थे, अब इलाज और जांच के लिए अस्पताल में हैं। उनके स्वास्थ्य अपडेट पर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article