भोपाल

दमोह में दर्दनाक हादसा, सूखी नदी में गिरी एसयूवी कार, 8 लोगों की मौत

एमपी के दमोह में एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक एसयूवी कार पुल से सूखी नदी में गिर गई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

दमोह में दर्दनाक हादसा

Damoh Road Accident: मध्यप्रदेश के दमोह जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां मंगलवार सुबह एक एसयूवी पुल से नीचे सूखी नदी में गिर गई है। इस हादसे में 8 लोगों की मौत की हो गई है, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

सूखी नदी में गिरी कार

घटनास्थल पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के सिमरी गांव के पास की है। हादसा सुबह करीब 11 बजे हुए था, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि एसयूवी चालक ने अचानक वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन पुल से नीचे, सूखी सुनार नदी में गिर गया और यह खौफनाक हादसा हो गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में घायल लोग जबलपुर जिले के रहने वाले थे, जो दमोह के घाट पिपरिया गांव से दो एसयूवी में यात्रा कर रहे थे उसी दौरान एक एसयूवी कार अचानक दुर्घटना का शिकार हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार से शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतकों की पहचान की जा रही है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!