RSSB Women Supervisor Result 2026: राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा के रिजल्ट को लेकर बड़ी (RSSB Women Supervisor Result) खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट दिवाली से पहले जारी किया जा सकता है। इस बात की जानकारी आरएसएसबी के चेयरमैन आलोक राज ने दी। उन्होंने बताया कि वुमेन सुपरवाइजर परीक्षा का रिजल्ट दिवाली से पहले जारी किया जा सकता है। ऐसे में अभ्यर्थी अपने रोल नंबर को लेकर तैयार रहें। उम्मीदवार आधिकारिक rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
कब हुई थी आरएसएसबी महिला सुपरवाइजर की परीक्षा
बता दें राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा 24 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी। इसके लिए कुल 121478 उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। यहां कुल 82,882 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
RSSB Women Supervisor Result 2026 Download: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RSSB
Rajasthan Women Supervisor Result 2027 लिंक पर क्लिक करें। - रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- यहां सर्च बॉक्स पर जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि इसमें आपका नाम प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
यहां उम्मीदवारों का सेलेक्सन लिखित परीक्षा के आधार पर होना है। इसी के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसमें जिन अभ्यर्थियों का नाम आता है वो डॉक्यूमेंट् वेरिफिकेशन के लिए पात्र माने जाएंगे। इस राउंड में आपके शैक्षणिक सर्टिफिकेट, आयु, कैटिगिरी और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स की जांच की जाएगी। इसकी डेट बोर्ड की ओर से रिजल्ट घोषित करने के बाद जारी की जाएगी।
RSSB Women Supervisor Result 2026: राजस्थान महिला सुपरवाइज का कार्य क्या होता है
राजस्थान महिला सुपरवाइजर का मुख्य कार्य महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं को सही तरीके से लागू करवाना और उनके कामकाज की निगरानी करना होता है। उन्हें आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करना, वहां बच्चों और महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं की जांच करना, पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों की प्रगति देखना और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा-निर्देश देना होता है।
इसके अलावा, वे गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और छोटे बच्चों के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने, रिकॉर्ड और रिपोर्ट तैयार करने तथा विभागीय अधिकारियों को कामकाज की जानकारी देने की जिम्मेदारी भी निभाती हैं। उनका उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और कल्याण से जुड़ी सेवाओं को प्रभावी ढंग से जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना होता है।
