भोपाल

रतलाम : आपदा प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे CM मोहन, फसलों के नुकसान का लिया जायजा; मुआवजे का दिया भरोसा

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सैलाना पहुंचते ही किसानों से संवाद करना शुरू कर दिया। उन्हें किसानों ने बताया कि उनकी फसलें प्राकृतिक आपदा का शिकार हो गई हैं। ये सुनने के बाद सीएम डॉ. मोहन खुद उनके साथ खेतों में उतर गए। उन्होंने अपने हाथों से फसलों का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने किसानों को गले लगाकर उनका दुख बांटा।

Image

रतलाम में किसानों से मिले सीएम मोहन यादव

भोपाल/रतलाम : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 सितंबर को चिर-परिचित अंदाज में नजर आए। सीएम डॉ. यादव रतलाम जिले की सैलाना तहसील में खुद खेतों में उतरे और आपदा प्रभावित फसलों का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से सीधे बात कर उनकी परेशानी जानी। उन्होंने लोगों को गले लगाकर कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ है और उन्हें किसी तरह का नुकसान नहीं होने देगी। प्रदेश के मुखिया ने किसानों से कहा कि आने वाला समय उनका है। सरकार किसानों के हित के लिए बड़े फैसले ले रही है। किसानों के लिए राज्य में कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री का यही अंदाज हाल ही में शाजापुर जिले में भी देखने को मिला था।

गौरतलब है कि, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सैलाना पहुंचते ही किसानों से संवाद करना शुरू कर दिया। उन्हें किसानों ने बताया कि उनकी फसलें प्राकृतिक आपदा का शिकार हो गई हैं। ये सुनने के बाद सीएम डॉ. मोहन खुद उनके साथ खेतों में उतर गए। उन्होंने अपने हाथों से फसलों का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने किसानों को गले लगाकर उनका दुख बांटा। सीएम डॉ. मोहन ने किसानों से कहा कि प्रदेश सरकार हर कदम पर अन्नदाताओं के साथ खड़ी है। फसल की क्षति का त्वरित आंकलन किया जाएगा और किसानों को समय पर मुआवज़ा-आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी। किसानों को किसी तरह का नुकसान नहीं होने देंगे। बता दें, बारिश और कीट की वजह से प्रदेश के कुछ हिस्सों में फसलों को नुकसान हुआ है। सरकार खराब फसलों का पूरा सर्वे कराएगी।

भावुक कर देने वाला नजारा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जब सैलाना में किसानों से मिले तो वहां का नजारा भावुक कर देने वाला हो गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन किसानों की बात सुनकर भावुक हो गए। उन्होंने अन्नदाताओं का हाथ थामा और मदद का आश्वासन दिया। किसान जहां-जहां भी ले गए, वहां-वहां सीएम डॉ. यादव गए। उन्होंने फसलों को अपने हाथों में ले लिया और बड़ी बारीकी से किसानों की बात समझी। इस मौके पर उन्होंने कई बार अधिकारियों से भी बात की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों को कोई नुकसान नहीं होना चाहिए।

किसान चौपाल में कही मन की बात

बता दें, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में शाजापुर जिले में भी किसान चौपाल लगाई थी। उन्होंने जिले की पोलायकलां तहसील के खड़ी गांव में सोयाबीन की खराब फसल की जानकारी ली थी। किसानों से चर्चा के बीच उन्होंने कहा था कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ है और उन्होंने शाजापुर कलेक्टर को निर्देश दिए कि जिन किसानों को पिछले वर्षों की बीमा राशि नहीं मिली है, उनके प्रकरणों का निराकरण कराएं। आने वाले समय में शाजापुर जिले के किसानों को नर्मदा-पार्वती-चंबल-कालीसिंध लिंक परियोजना से पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इससे गरीब किसानों के जीवन में बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को अधिकतम लाभ दिया जाएगा। किसानों की जिंदगी बेहतर हो, इसके लिए केन्द्र-राज्य की सरकारें लगातार प्रयासरत हैं।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article