भोपाल

MP के छिंदवाड़ा में 7 साधुओं से भरी कार कुएं में गिरी; तीन की मौत; रेस्क्यू जारी

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में शुक्रवार शाम टायर फटने से सात साधुओं को ले जा रही एक कार कुएं में गिर गई, जिसमें तीन साधुओं की मौत हो गई, जबकि इतने ही साधुओं को बचा लिया गया।

Image

सांकेतिक फोटो

छिंदवाड़ा : जिले में शुक्रवार शाम टायर फटने से सात साधुओं को ले जा रही एक कार कुएं में गिर गई, जिसमें तीन साधुओं की मौत हो गई, जबकि इतने ही साधुओं को बचा लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक साधु लापता है और जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर बैतूल रोड पर तेंदनी खुर्द के पास घटनास्थल पर तलाश जारी है।

सांवरी पुलिस चौकी प्रभारी मुकेश द्विवेदी ने बताया, "टायर फटने के बाद वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया। यह एक पेड़ से टकराया और फिर बिना चारदीवारी वाले कुएं में गिर गया। वाहन में सात साधु सवार थे। तीन की मौत हो गई, तीन को बचा लिया गया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि एक लापता है। मिट्टी खोदने वाली मशीन से तलाश जारी है।" द्विवेदी ने बताया कि वे चित्रकूट से बैतूल के मुलताई जा रहे थे।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article