भोपाल

Ujjain: बुर्के की आड़ में चांदी के गहनों की चोरी, पर कोशिश नाकाम; दुकानदार की सूझबूझ ने बचाया नुकसान

उज्जैन के लखेरवाड़ी इलाके में एक ज्वेलरी शॉप में चोरी की कोशिश नाकाम हो गई। बताया जा रहा है कि, बुर्का पहनकर आई महिला चांदी के जेवर चुराने की फिराक में थी, लेकिन दुकानदार की सतर्कता से पकड़ी गई।

Ujjain Jewellery Shop Theft: उज्जैन के लखेरवाड़ी क्षेत्र में मंगलवार शाम एक ज्वेलरी शॉप में चोरी की कोशिश को दुकानदार ने नाकाम कर दिया। एक महिला, जो बुर्का पहनकर ग्राहक के रूप में आई थी, चांदी के आभूषण चुराने की फिराक में थी। लेकिन दुकानदार की सतर्कता के चलते वह रंगे हाथों पकड़ी गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर खारा कुआं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना नरेंद्र झंवर की ज्वेलरी दुकान पर हुई, जहां महिला ने चांदी के गहने दिखाने की बात कही। जब दुकानदार अन्य ग्राहकों में व्यस्त था, उसी दौरान महिला ने एक बॉक्स चुपके से छिपा लिया। लेकिन दुकानदार की पैनी निगाह से वह बच नहीं पाई और तुरंत पकड़ ली गई। चोरी की यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस का कहना है कि महिला उज्जैन की निवासी नहीं है और वह चोरी की मंशा से बुर्का पहनकर दुकान में दाखिल हुई थी। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article