भोपाल

भोपाल : 35 सड़क-पुल में मिली गड़बड़ी, PWD के 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट; 5 इंजीनियरों पर एक्शन

बारिश के चलते सड़कों और भवन निर्माण में आई समस्याओं के कारण लोक निर्माण विभाग ने छह ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। इसके साथ ही, सहायक यंत्री और उपयंत्री सहित पांच इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

Image

सीएम मोहन यादव (फोटो- Mohan Yadav Twitter )

भोपाल : बारिश के कारण सड़कों और भवन निर्माण में अनियमितताओं के चलते मध्य प्रदेश लोक निर्माण विभाग ने 6 ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। इसके साथ ही असिस्टेंट और इंजीनियर समेत पांच इंजीनियरों के खिलाफ एक्शन के निर्देश दिए गए हैं। एमपी सड़क विकास निगम के प्रबंध निदेशक भरत यादव की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों ने नर्मदापुरम, सिवनी, ग्वालियर, खरगोन, सीधी, उज्जैन और सागर जिलों में 35 सड़कों और निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया।

कहां मिली गड़बड़ी

दैनिक भास्कर की खबर के हवाले से इस निरीक्षण में चीफ इंजीनियरों की सात टीमों ने कुल 35 कार्यों का रैंडम आधार पर निरीक्षण किया, जिसमें 21 सड़क और पुल के काम, 6 भवन निर्माण कार्य, 7 मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के कार्य और 1 मध्य प्रदेश भवन विकास निगम का कार्य शामिल था। निरीक्षण टीमों की रिपोर्ट की समीक्षा गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई।

इस समीक्षा के दौरान कई कार्यों में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिसमें घटिया निर्माण की गड़बड़ियों का खुलासा हुआ। यह कार्रवाई यह दर्शाती है कि विभाग निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर गंभीर है और अनियमितताओं के खिलाफ सख्त कदम उठा रहा है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article