भोपाल

Bhopal News: बड़ा तालाब का जलस्तर 1663 फीट तक पहुंचा, अब सिर्फ 3.6 फीट ही खाली; कोलांस नदी उफान पर

लगातार होती बारिश के चलते भोपाल का बड़ा तालाब लगभग भर चुका है, जिसका जलस्तर 1663.20 फीट तक पहुंच गया है। कोलांस नदी के उफान और कैचमेंट एरिया में बारिश के कारण तालाब का जलस्तर बढ़ा है। कई कॉलोनियों में 2-3 फीट तक जलभराव है।

Image

भोपाल के बड़ा तालाब में जलस्तर बढ़ा (फोटो - iStock)

Photo : iStock

पिछले दिनों हुई झमाझम बारिश के चलते भोपाल का बड़ा तालाब पानी से भर गया है। इस तालाब में अब मात्र 3.6 फीट जगह ही खाली रह गई है। बुधवार सुबह तालाब का जलस्तर 1663.20 फीट तक पहुंच गया। तालाब के कैचमेंट एरिया में लगातार हो रही बारिश और सीहोर जिले में उफनती कोलांस नदी की वजह से यहां पानी का स्तर तेजी से बढ़ रहा है।

हालांकि, भोपाल शहर में अब भारी बारिश का दौर थम गया है, लेकिन कई रिहायशी इलाकों में अब भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। कोलार रोड की जानकी सोसायटी, मंदाकिनी चौराहा, करोंद, शिवनगर और अयोध्या बायपास क्षेत्र की कॉलोनियों में 2 से 3 फीट तक पानी भरा हुआ है। जानकी सोसायटी के बेसमेंट में पानी घुसने से कई टू-व्हीलर्स डूबे हुए हैं। मंदाकिनी चौराहे पर भी कई इमारतों के बेसमेंट में पानी भर गया है।

अयोध्या बायपास पर स्थित इको ग्रीन पार्क में जलभराव से थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। उधर, सीहोर जिले में कोलांस नदी 10 फीट ऊपर बह रही है, जिससे बुधवार सुबह बड़ा तालाब और भी अधिक भर गया।

जलस्तर बढ़ने की स्थिति में भदभदा डैम के गेट खोले जाएंगे, ताकि पानी कलियासोत डैम की ओर जा सके। इसके अलावा, केरवा और कलियासोत क्षेत्रों में भी पानी की मात्रा बढ़ने से मंगलवार को कलियासोत डैम का एक गेट टेस्टिंग के लिए खोला गया, जिससे अब कलियासोत नदी में भी पानी बह रहा है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें