भोपाल

Bhopal: लेक सिटी ट्रैफिक पुलिस की अनूठी पहल, चेकिंग प्वाइंट से पहले लगाए वार्निंग बोर्ड, वजह जान आप रह जाएंगे हैरान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 1, 2023, 03:49 PM IST

Bhopal: सड़क हादसों के ग्राफ में कमी लाने को लेकर राजधानी की ट्रैफिक पुलिस अलर्ट मोड पर है। इस बार पुलिस ने नवाचार करते हुए एक अनूठी पहल की है, चेकिंग प्वाइंट से पहले ही करीब 100 मीटर की दूरी पर वार्निंग बोर्ड लगाए हैं। जिससे कोई भी वाहन चालक अलर्ट हो जाए और ऑवर स्पीड से वाहन भगाकर नहीं जाए। इसका नतीजा ये सामने आया है कि वार्निंग बोर्ड और पुलिस चेकिंग प्वाइंट के मध्य हेलमेट भी बिकने लगे हैं।

Image

भोपाल में ट्रैफिक पुलिस का नवाचार, चेकिंग प्वाइंट से पहले लगाए चेतावनी बोर्ड (सांकेतिक तस्वीर)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • सड़क हादसों में कमी लाने को लेकर ट्रैफिक पुलिस अलर्ट मोड पर
  • पुलिस ने चेकिंग प्वाइंट से पहले 100 मीटर दूर वार्निंग बोर्ड लगाए
  • पुलिस लोगों को हेलमेट पहनने के लिए कर रही अवेयर

Bhopal: लेक सिटी भोपाल में सड़क हादसों के दिनों दिन बढ़ रहे ग्राफ में कमी लाने को लेकर राजधानी की ट्रैफिक पुलिस अलर्ट मोड पर है। इस बार पुलिस ने नवाचार करते हुए एक अनूठी पहल की है, जिससे पुलिस से बचने के लिए भागने वाले वाहन चालक खुद सहित किसी ओर की जान खतरे में नहीं डाले। इसे लेकर राजधानी की यातायात पुलिस ने चेकिंग प्वाइंट से पहले ही करीब 100 मीटर की दूरी पर वार्निंग बोर्ड लगाए हैं।

जिससे कोई भी वाहन चालक अलर्ट हो जाए और ऑवर स्पीड से वाहन भगाकर नहीं जाए। हालांकि अब तक वाहन चालक को पता नहीं चलता था कि, कहां पुलिस वाहनों की चैक कर रही है। यही वजह थी कि, पुलिस को देखकर बिना हेलमेट व अन्य दस्तावेजों के अभाव में वाहन चालक गाड़ी को तेज भगाकर पुलिस से बचने की जुगत लगाता रहा है। जिसके कारण कई बार हादसे भी हुए हैं।

इस वजह से किया नवाचार

भोपाल यातायात पुलिस के मुताबिक, आए दिन पुलिस के सामने कई ऐसे मामले आते हैं, जब हेलमेट नहीं होने के चलते चालान से बचने के लिए वाहन चालक राॅन्ग साइड से गाड़ी को स्पीड में लेकर भागते हैं। इससे दुर्घटना होने की संभावना रहती है। यही वजह है कि, ये नवाचार किया गया है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, जेल पहाड़ी रोड पर बड़ी संख्या में टू व्हीलर्स पुलिस से बचने के लिए फास्ट स्पीड से रॉन्ग साइड से निकल रहे थे। इस दौरान कई वाहन चालकों ने जेल तिराहे पर ट्रैफिक पुलिस चेकिंग के दौरान महज 300 रुपये बचाने के चक्कर में कई लोगों की जिंदगी खतरे में डाल दी थी।

हेलमेट पहने सुरक्षित रहें

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, अब चेकिंग प्वाइंट से 100 मीटर पूर्व एक चेतावनी बोर्ड लगाने जा रहे हैं। इसका नतीजा ये सामने आया है कि, वार्निंग बोर्ड और पुलिस चेकिंग प्वाइंट के मध्य हेलमेट भी बिकने लगे हैं। वहीं पुलिस की ओर से भी लोगों को हेलमेट पहनने के लिए अवेयर किया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, पूरे शहर में इस तरह के बोर्ड लगाए जाएंगे, जिससे हादसों में कमी आएगी। वहीं लोगों का जीवन भी सुरक्षित रहेगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article