Bhopal: राजधानी भोपाल में जीप चुराकर भाग रहे वाहन चोर ने जीजा-साले को कुचल दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी विदिशा से जीप चुरा कर फरार हुआ था। आरोपी जब भोपाल पहुंचा तो जीप के मालिक का बेटा और दामाद ने उसे देख लिया।
इसके बाद दोनों ने उसे रोकने का प्रयास किया। इस दौरान वे 10 किमी तक आरोपी के पीछे गए। दोनों ने अपनी बाइक जीप के सामने लगा दी। इसके बाद आरोपी उन्हें कुचल कर भाग गया। मामला राजधानी के कोकता हाईवे पर बाईपास पर झागरिया के पास हुआ। अब पुलिस सीसीटीवी पुलिस खंगाल कर आरोपी की तलाश में जुटी है। वहीं चुराई गई जीप पुलिस को भोपाल के जंबूरी मैदान में खड़ी मिली जिसे जब्त कर लिया है।
