भोपाल

भोपाल में बिजली कटौती से हैं परेशान तो डायल करें ये Toll Free Number, तुरंत मिलेगा समाधान

Bhopal Electricity Complaint Number: गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। गर्मी बढ़ने के साथ ही पावर कट की समस्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आप भोपाल में रहते हैं और बिजली कटौती की समस्या फेस करनी पड़ रही है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, बस इन टोल फ्री नंबर को सेव करके रखें और जरूरत पड़ने पर तुरंत अपनी समस्या का समाधान पाएं।

Image

भोपाल में बिजली कटौती से हैं परेशान तो डायल करें ये Toll Free Number, तुरंत मिलेगा समाधान

Bhopal Electricity Toll Free Number: गर्मी आग बरसा रही है। दिन हो रात उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। ऊपर से कहर ढाती लू ने लोगों का घर से निकला मुश्किल कर रखा है। ऐसे में लोग घर के अंदर एसी और कूलर की हवा में ही रहना पसंद करते हैं। थोड़ी देर के लिए भी जरूरी काम से बाहर निकलना पड़े तो गर्मी और पसीने से हालत खराब हो जाती है। ऐसे में जल्दी से जल्दी घर जाकर पंखा, कुलर और एसी की हवा से ही राहत मिलती हैं। लेकिन, बढ़ती गर्मी के साथ ही बिजली कटने की समस्या भी बढ़ जाती है। भोपाल में भी लोगों को बिजली कटौती की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में क्या आप भी गर्मी के इस सितम के बीच पावर कट (Power Cut) की समस्या से जूझ रहे हैं? अगर हां, तो बिजली कट जाने से परेशान न हो, बल्कि इस टोल फ्री नंबर पर संपर्क करें।

Bhopal Electricity Toll Free Number:

Bhopal Electricity Toll Free NumberNumbers
भोपाल बिजली टोल फ्री नंबर1912, 18002331912
स्ट्रिटलाइन नंबर0755-2551222
वेबसाइट[portal.mpcz.in](https://portal.mpcz.in/web)
कंपनीमध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड
शिकायतें दर्ज करने के लिए1912, 18002331912, 0755-2551222
अन्य जानकारीऑनलाइन शिकायत के लिए वेबसाइट पर जाएं

भोपाल में मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (mpcz) पावर सप्लाई करती है। ऐसे में अगर आप भोपाल में रहते हैं और आपके यहां भी पावर कट की समस्या हो रही है, तो आप इन जरूरी हेल्पलाइन लाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए आपको Toll Free Helpline 1912 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इतना ही नहीं टोल फ्री नंबर 18002331912 पर पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा आप इनके स्ट्रिटलाइन नंबर 0755-2551222 पर भी अपनी बिजली से जुड़ी शिकायत कर सकते हैं।

ये हैं जरूरी डिटेल्स-

टोल फ्री नंबर-1912, 18002331912

स्ट्रिटलाइन नंबर-0755-2551222

वेवसाइट-://portal.mpcz.in/web

अगर अब बिजली कटौती की ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाना चाहते हैं तो आप https://portal.mpcz.in/web पर जाकर अपनी शिकायत रजिस्टर करा सकते हैं। इस साइट पर आपको बिजली शिकायत, पेयमेंट भुगतान, नया बिजली कनेक्शन जैसी सभी ऑप्शन मिल जाएंगे।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें