भोपाल

भोपाल में 6 घंटे गुल रहेगी बिजली, 45 इलाके रहेंगे प्रभावित; जानें क्या है कारण?

भोपाल के आसपास के 45 क्षेत्रों में शुक्रवार को 30 मिनट से लेकर 6 घंटे तक बिजली गुल रहेगी। यह कटौती बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के कारण होगी, जिससे बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।

power outage in bhopal

भोपाल में कटेगी बिजली

भोपाल : शहर में शुक्रवार को लोगों को बिजली की किल्लत का सामना करना होगा। करीब 45 इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी, जो 30 मिनट से लेकर 6 घंटे तक चल सकती है। यह कटौती बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के कारण की जा रही है, जिससे बिजली सप्लाई पर असर पड़ेगा। प्रभावित इलाकों में प्रमुख स्थानों जैसे शाहपुरा, नेहरू नगर, बाग मुगालिया, बाबा नगर, विकास कुंज और लहारपुर शामिल हैं। इस दौरान लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रभावित इलाकों में रहने वाले निवासी पानी इत्यादि का पर्याप्त भंडारण कर लें, ताकि 6 घंटे के दौरान दैनिक कार्यों के लिए परेशान न होना पड़े।

बिजली कटौती के कारण होगी ये असुविधा

बिजली कटौती के कारण नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए उन्हें सलाह दी गई है कि वे अपने जरूरी काम पहले से निपटा लें। यह जानकारी बिजली कंपनी द्वारा दी गई है, और यह सुनिश्चित किया गया है कि मेंटेनेंस कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज

Pushpendra Kumar
Pushpendra Kumar Author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद ... और देखें

End of Article