भोपाल

Bhopal: एमपी में 21 जनवरी से होगा साइंस फेस्टिवल का आयोजन, CM करेंगे उद्घाटन, हजारों प्रतिभागी होंगे शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 7, 2023, 11:39 PM IST

Bhopal: मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पहली बार हो रहे 8वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में साइंटिस्ट, साइंस स्टूडेंट्स, रिसर्चर और संबंधित फील्ड से जुड़े 8 हजार से ज्यादा प्रतिभागी शामिल होंगे। यह विज्ञान महोत्सव 21 से 24 जनवरी तक होगा। विज्ञान महोत्सव में 14 अलग-अलग सत्र होंगे व स्कूली बच्चों के लिए विद्यार्थी विज्ञान ग्राम आयोजित किया जाएगा।

Image

मध्य प्रदेश के भोपाल में पहली बार होगा इंटरनेशनल विज्ञान महोत्सव

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • भोपाल में पहली बार हो रहा 8वां अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव
  • साइंस संबंधित फील्ड से जुड़े 8 हजार से प्रतिभागी होंगे शामिल
  • चार दिन तक चलने वाले महोत्सव में 14 अलग-अलग सत्र होंगे

Bhopal: मध्य प्रदेश के भोपाल में स्थित मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पहली बार हो रहे 8वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में साइंटिस्ट, साइंस स्टूडेंट्स, रिसर्चर और संबंधित फील्ड से जुड़े 8 हजार से ज्यादा प्रतिभागी शामिल होंगे। इसे लेकर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने बैठक ली। बता दें कि, यह विज्ञान महोत्सव 21 से 24 जनवरी तक होगा।

बैठक में सखलेचा ने महोत्सव के लिए माकूल प्रबंध करने के निर्देश दिए। बता दें कि, विज्ञान महोत्सव का उद्घाटन सीएम शिवराज सिंह करेंगे। इस दौरान केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिक मंत्री जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहेंगे। चार दिन तक चलने वाले विज्ञान महोत्सव में 14 अलग-अलग सत्र होंगे व स्कूली बच्चों के लिए विद्यार्थी विज्ञान ग्राम आयोजित किया जाएगा। वहीं देश की वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी की अर्जित की गई उपलब्धियों को दर्शाने के लिए मेगा साइंस एक्सपो लगेगा। वहीं विज्ञान केंद्रित कविता कुंभ विज्ञानिकों समेत विज्ञान फिल्म आयोजन का प्रमुख आकर्षण होंगे। महोत्सव में डीप टेक स्टार्टअप्स व नवाचारों से लबरेज स्टार्टअप्स भी आयोजन में चार चांद लगाएंगे।

चयन किए गए स्टूडेंट्स की भागीदारी जरूरी

बता दें कि, बैठक में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने निर्देश दिए हैं कि, सभी सत्रों में मध्य प्रदेश के सभी जनपदों से चयन किए गए स्टूडेंट्स हर हाल में आयोजन में शामिल हो संबंधित अधिकारी ऐसे प्रयास करें। वहीं विज्ञान महोत्सव में शामिल होने के लिए भोपाल आने वाले प्रतिभागियों व अतिथियों के लिए सुविधाओं में कोई कमी ना रहें। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, आयोजन स्थल समेत इसके आसपास के इलाके को भी व्यवस्थित किया जाए। महोत्सव के दौरान मध्य प्रदेश की संस्कृति यहां आने वाले लोगों को देखने को मिले इसके लिए सही व्यवस्थाओं के साथ इसका प्रदर्शन किया जाए।

भोपाल के लोग आयोजन के साक्षी बनें

मंत्री सखलेचा ने भोपाल शहर के लोगों से आह्वान किया कि, पहली बार इतने बड़े आयोजन के साक्षी बनने के अवसर को विज्ञान रन व अन्य आयोजनों के जरिए भुनाने के सार्थक प्रयास किए जाएं। बता दें कि, चार दिनों तक चलने वाले इस विज्ञान महोत्सव में वैज्ञानिक, विद्यार्थी, टेक्नोक्रेट्स, नवाचारी, शोधकर्ता, शिल्पी और युवा वैज्ञानिक भाग लेंगे। यह 8वां विज्ञान महोत्सव पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, डीबीटी, डीएसटी, सीएसआईआर, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विज्ञान विभाग, मध्य प्रदेश शासन, मध्य प्रदेश एवं प्रौद्योगिकी परिषद और विज्ञान भारती समेत 11 संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!