Bhopal : राजधानी भोपाल के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। अगर सब कुछ तय योजना के मुताबिक हुआ तो आने वाले 3 महीने के बाद समुद्री तट वाले विदेशी शहरों सहित मुबंई व गोवा जैसे शहरों की तर्ज पर बड़े तालाब में ‘महल’ तैरेगा। बता दें कि बोट क्लब और वन विहार के बीच बड़े तालाब में 200 लोगों की क्षमता का एक क्रूज शुरू होने वाला है। क्रूज के इंजन में ग्रीन पेट्रोल का इस्तेमाल होगा।
क्रूज का निर्माण इस तर्ज पर हो रहा है कि पर्यटक इसमें बाहर से कोई भी सामान इसके अंदर नहीं ले जा सकें। भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया की अध्यक्षता वाली जिला पुरातत्व, पर्यटन और संस्कृति परिषद पीपीपी मोड पर क्रूज को संचालित करेगी। कलेक्टर अविनाश लवानिया के मुताबिक यह क्रूज भोपाल को पर्यटन के मेप पर एक नई पहचान देगा। वहीं इसके संचालन पर्यावरण और सुरक्षा मानकों के मुताबिक ही किया जाएगा। कलेक्टर के मुताबिक साल 2023 में मार्च तक इसके शुरू होने की संभावना है।
