भोपाल

Bhopal News: भोपाल में रोड बनी गड्ढा! बिलखिरिया के पास धंसी 100 मीटर सड़क, बड़ा हादसा टला

भोपाल के बिलखिरिया के पास एमपीआरडीसी की एक मुख्य सड़क का 100 मीटर हिस्सा अचानक धंस गया। जिसके बाद एक तरफ के ट्रैफिक को तुरंत रोक दिया गया और मेंटेनेंस कार्य शुरू किया गया। इस घटना की जांच के लिए एक टीम का भी गठन किया गया है।

Image

भोपाल में सड़क का हिस्सा धंसा (ANI)

Photo : ANI

Bhopal News: भोपाल के बिलखिरिया गांव के पास सड़क का एक बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया। यह सागर-इंदौर को जोड़ने वाली एक अहम रोड है। जिसका करीब 100 मीटर हिस्सा सोमवार धंस गया। गनीमत की बात है कि इस दौरान यहां से कोई बड़ा वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। इस घटना के बाद सुरक्षा के लिहाज से एक तरह के ट्रैफिक को तुरंत रोक दिया गया। सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से को बैरिकेड कर मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।

भोपाल में कहां पर धंसी सड़क

जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर 12 से 1 बजे के बीच मंडीदीप से ईंटखेड़ी की तरफ जाने वाले ब्रिज की रिटेनिंग वॉल डैमेज हो गई। जिससे सड़क का बड़ा हिस्सा अचानक बैठ गया। इस घटना के बाद पुलिस बल और मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम (MPRDC) के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद सुरक्षा को देखते हुए पूरे क्षतिग्रस्त इलाके को बैरिकेड कर दिया गया है, जिससे कोई हादसा न हो।

घटना की जांच के लिए टीम गठित

यह रोड एमपीआरडीसी की है, जिसका निर्माण मेसर्स ट्रॉन्सट्राय प्रा.लि. ने बीओटी मॉडल के तहत साल 2013 में किया गया था। यह सड़क इंदौर, जबलपुर, होशंगाबाद, मंडला, सागर, बुंदेलखंड और जयपुर को जोड़ती है। एमपीआरडीसी ने इस घटना की जांच के लिए टीम का गठन किया है। जिसमें मुख्य अभियंता बीएस मीणा, जीएम आरएस चंदेल, जीएम मनोज गुप्ता जैसे वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। जांच की रिपोर्ट जल्द ही शासन को सौंपी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की जरूरी कार्रवाई होगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article