भोपाल

Bhopal: बच्ची को बेहतर इलाज के लिए मंत्री सारंग ने गुड़गांव कराया एयर लिफ्ट, लिवर की गंभीर समस्या से है ग्रसित

मध्य प्रदेश के ​​सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के पास बच्ची के माता-पिता अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे। बच्ची को इलाज की सख्त जरूरत थी, जिसके बाद सारंग ने पहले बच्ची को भोपाल एम्स में इलाज करवाया और फिर बेहतर इलाज के लिए गुड़गांव एयर लिफ्ट किया गया।

Image

विश्वास सारंग की मदद से 7 साल की बच्ची को गुड़गांव में मिलेगा इलाज

मध्य प्रदेश की एक बच्ची को गंभीर हालात में मंत्री विश्वास कैलाश सारंग की मदद से गुड़गांव के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। बच्ची को लिवर की समस्या है और उसका इलाज भोपाल एम्स में चल रहा था। बच्ची को और बेहतर इलाज के लिए गुड़गांव के एक अस्पताल में एयर लिफ्ट करके लाया गया है।

भोपाल एम्स में चला इलाज

मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के पास बच्ची के माता-पिता अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे। बच्ची को इलाज की सख्त जरूरत थी, जिसके बाद सारंग ने पहले बच्ची को भोपाल एम्स में इलाज करवाया और फिर बेहतर इलाज के लिए गुड़गांव एयर लिफ्ट किया गया।

गुड़गांव किया गया एयर लिफ्ट

दरअसल बच्ची का इलाज जब भोपाल एम्स में शुरू हुआ तो वहां पता चला कि उसे 'एक्यूट हेपेटाइटिस विथ इंपैंडिंग लिवर फैलियर' है। जिसके चलते इमरजेंसी में गुड़गांव के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के पीडियाट्रिक लिवर यूनिट में शिफ्ट किया गया। बच्ची को शुक्रवार को एयरलिफ्ट कर गुड़गांव भेजा गया है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article