शहर

Bhiwani News: हरियाणा में बिछेगा सड़कों का बड़ा जाल, नए साल में इतने हजार करोड़ की मिलेगी सौगात

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 12, 2023, 07:34 PM IST

हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार सड़कों के जाल को मजबूत कर रही है और अगले साल सड़क निर्माण पर 3,700 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

Image

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला

Photo : BCCL

भिवानी: हरियाणा को साल 2024 में नई सड़कों की बड़ी सौगात मिलने वाली है। राज्य में सड़कों का जाल बिछाने के लिए काम किया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार को राज्य के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मौजूदा प्रदेश सरकार सड़कों के जाल को मजबूत कर रही है और अगले साल सड़क निर्माण पर 3,700 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

लोहानी-ओबरा-बहल सड़क पर खर्च होंगे 57 करोड़

चौटाला मंगलवार को भिवानी जिले में विभिन्न गांवों का दौरा करते हुए ग्राम सभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिले में सिवानी से सिंघानी गांव और लोहानी-ओबरा-बहल सड़क के निर्माण पर 57 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रदेश में गांवों का विकास शहरों की तर्ज पर किया जा रहा है और किसानों को उनकी उपज की पूरी कीमत मिल रही है।

किसानों की चिंताएं होंगी दूर

चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार 14 फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों की चिंताओं को दूर करने की जिम्मेदारी ली है और इसलिए उन्हें(किसानों को) चिंता करने की जरूरत नहीं है

End of Article