शहर

Bhandara Accident: नागपुर-रायपुर हाईवे पर रफ्तार का कहर, ट्रक ने पिकअप वैन को मारी जोरदार टक्कर; 3 बच्चों समेत 8 लोगों की दर्दनाक मौत

Bhandara Accident: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। लाखनी तहसील के मानेगांव और पिंपलगांव के बीच करीब सुबह 4 बजे बोलेरो और आइशर ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बोलेरो में सवार पांच वयस्कों और तीन बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Image

महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

  • Bhandara Accident: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया, जिसमें तीन बच्चों समेत आठ लोगों की जान चली गई। लाखनी तहसील में मानेगांव-पिंपलगांव के बीच सुबह करीब 4 बजे बोलेरो और आइशर ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। पुलिस के मुताबिक, बोलेरो में सवार पांच वयस्कों और तीन बच्चों की हादसे में मौत हुई, जबकि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
  • Nilesh DwivedI
    निलेश द्विवेदीauthor

    निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

    और पढ़ें
    End of Article
    Subscribe to our daily Newsletter!

    संबंधित खबरें