शहर

पंजाब विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पारित, CM मान बोले- मजबूत है AAP; कांग्रेस के आरोपों को भी नकारा

Punjab Assembly: पंजाब की भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने शुक्रवार को विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया।

Image

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

Photo : Times Now Digital

Punjab Assembly: पंजाब की भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने शुक्रवार को विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया और सर्वसम्मति से यह पारित हो गया। आम आदमी पार्टी सरकार ने यह कदम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों के भाजपा में शामिल होने के कुछ दिनों बाद उठाया।

AAP का लगातार हो रहा विस्तार

पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विश्वास प्रस्ताव पेश करते हुए जोर देकर कहा कि आम आदमी पार्टी एक मजबूत पार्टी है और इसका विस्तार हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा, "ऐसी अफवाहें हैं कि AAP खत्म हो जाएगी और उसके विधायक पाला बदल लेंगे, इस तरह की अफवाहें लोगों के मन में एक भ्रम पैदा करती हैं।"

भगवंत मान ने कहा कि हमारी पार्टी मजबूत है। जम्मू-कश्मीर से लेकर गोवा तक पार्टी की मौजूदगी है। जम्मू-कश्मीर के डोडा में हमारा एक विधायक है। पंजाब में हमारी सरकार सफलतापूर्वक चल रही है। दिल्ली में हम विपक्ष में हैं। गुजरात में हमारे पांच और गोवा में दो विधायक हैं। उन्होंने कहा, ''आम आदमी पार्टी के मेयर, पार्षद और सरपंच कई जगहों पर मौजूद हैं। पार्टी की राष्ट्रीय स्तर पर मौजूदगी है।''

AAP ने कांग्रेस के आरोप को नकारा

AAP ने जारी किया था व्हिप

इससे पहले, सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने सभी विधायकों को एक दिन के सत्र में शामिल होने के लिए व्हिप जारी किया था। 117 सदस्यीय वाली पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी के पास भारी बहुमत है। पंजाब में आम आदमी पार्टी के 94 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के 16, शिरोमणि अकाली दल (SAD) के तीन, भाजपा के दो, बसपा का एक और एक निर्दलीय विधायक है।

AAP को लगा बड़ा झटका

सनद रहे कि आम आदमी पार्टी को 24 अप्रैल को उस वक्त बड़ा झटका लगा था, जब उसके 10 राज्यसभा सदस्यों में से सात ने पार्टी छोड़ दी और भाजपा में शामिल हो गए, जिनमें राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रमजीत साहनी और स्वाति मालिवाल शामिल हैं।

राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर इन सांसदों के भाजपा के शामिल होने को स्वाकीर कर लिया, जिससे उच्च सदन में केजरीवाल की पार्टी की संख्या घटकर तीन रह गई।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article