शहर

Bhagalpur News: बाढ़ के पानी में डूबने से चार बच्चों सहित 5 की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Bhagalpur News: बिहार में भागलपुर के कोयली खुटाहा गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से चार बच्चों के साथ ही एक महिला की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी खेत देखने गए थे।

Image

भागलपुर में 4 बच्चों और एक महिला की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर जिले से बाढ़ के पानी में डूबने की दर्दनाक घटना सामने आई है। कोयली खुटाहा गांव में चार बच्चों और एक महिला की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये लोग गांव के पास स्थित अपने खेतों को देखने गए थे। इसी दौरान रास्ते के दोनों ओर गहरे गड्ढों में भरे बाढ़ के पानी में यह हादसा हुआ।

घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही गांव में मातम पसरा है। ग्राम पंचायत के मुखिया देवेंद्र कुमार के मुताबिक, मृतकों में चार बच्चे और एक महिला भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि तीन बच्चे एक ही परिवार के थे, जिनमें दो लड़के और एक लड़की शामिल हैं। चौथा बच्चा मजदूर परिवार से बताया जा रहा है।

बच्चे को बचाने की कोशिश में हुआ हादसा

स्थानीय निवासी राजेश कुमार ने बताया कि परिवार के लोग गांव के नजदीक स्थित खेतों को देखने गए थे। रास्ते के दोनों तरफ गहरे गड्ढों में पानी भरा हुआ था। इसी दौरान एक बच्चा पानी में गिर गया। उसे बचाने की कोशिश में बाकी लोग भी पानी में गिर गए।

राजेश कुमार के अनुसार, हादसे में कुल पांच लोगों की जान चली गई। बताया गया है कि किसी को भी तैरना नहीं आता था, जिसके चलते वे पानी से बाहर ही नहीं नहीं निकल पाए।

तीन बच्चे एक ही परिवार के

मुखिया देवेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली है और यह बेहद दुखद घटना है। उनके अनुसार, मृतकों में शामिल तीन बच्चे एक ही परिवार के थे, जबकि चौथा बच्चा एक मजदूर परिवार से था। महिला के संबंध में स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार वह भी हादसे का शिकार हुई।

बाढ़ के दौरान खेतों और ग्रामीण इलाकों में जलभराव के कारण रास्तों के आसपास बने गड्ढे और जलमग्न क्षेत्र बेहद खतरनाक हो जाते हैं। ऐसे में ग्रामीणों को पानी से भरे रास्तों पर अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत होती है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article