शहर

बेगमाबाद में चला बुलडोजर, अवैध कब्जे कर बनी 14 दुकानों पर कार्रवाई; 2.23 करोड़ रुपये का जुर्माना

मोदीनगर के बेगमाबाद में नगर पालिका भूमि पर बने 14 अवैध दुकानों पर बुलडोजर चला। प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों पर 2.23 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाते हुए सख्त कार्रवाई की।

Image

गाजियाबाद के बेगमाबाद में बुलडोजर एक्शन

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Begumabad Encroachment Drive: गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र स्थित बेगमाबाद में नगर पालिका की भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने आज यानी सोमवार 8 जून को बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर अभियान चलाया। जामा मस्जिद के पास नगर पालिका की जमीन पर अवैध रूप से निर्मित 14 दुकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई आज सुबह शुरू हुई। प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों पर कुल 2 करोड़ 23 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

दो दिन पहले दिया था अवैध कब्जा हटाने का निर्देश

जानकारी के अनुसार, प्रशासन ने दो दिन पहले संबंधित लोगों को नोटिस चस्पा कर अवैध कब्जा हटाने का निर्देश दिया था। नोटिस में स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई थी कि निर्धारित समय सीमा के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रशासनिक कार्रवाई होगी। कार्रवाई की आहट मिलते ही देर रात कई दुकानदारों ने स्वयं ही अपनी दुकानों को तोड़ना शुरू कर दिया था।

प्रशासनिक टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची

सोमवार सुबह एसडीएम मोदीनगर अजीत सिंह के निर्देशन में प्रशासनिक टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। बुलडोजरों की मदद से अवैध निर्माणों को हटाने का अभियान शुरू किया गया। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए क्षेत्र में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया।

2.23 करोड़ रुपये का आर्थिक दंड

अधिकारियों के अनुसार, जामा मस्जिद के पास नगर पालिका की भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जा कर दुकानें बनाई गई थीं। प्रशासन ने जांच के बाद इन निर्माणों को अवैध घोषित करते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। साथ ही अवैध कब्जा करने वाले लोगों पर 2.23 करोड़ रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया गया है।

डीसीपी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने क्या बताया?

डीसीपी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं एसडीएम अजीत सिंह ने कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे मामलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है, जबकि ध्वस्तीकरण अभियान की तस्वीरें और वीडियो भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'मैं लज्जित हूं...', पूर्व OSD पर ED कार्रवाई के बाद भावुक हुए हरीश रावत, कांग्रेस के सभी पदों से की इस्तीफे की पेशकश

'मैं लज्जित हूं...', पूर्व OSD पर ED कार्रवाई के बाद भावुक हुए हरीश रावत, कांग्रेस के सभी पदों से की इस्तीफे की पेशकश

BRICS Summit के बीच दिल्ली में बदला ट्रैफिक का पूरा प्लान, कई सड़कों पर रहेगी पाबंदी; यात्रियों को सलाह- मेट्रो का करें इस्तेमाल

BRICS Summit के बीच दिल्ली में बदला ट्रैफिक का पूरा प्लान, कई सड़कों पर रहेगी पाबंदी; यात्रियों को सलाह- मेट्रो का करें इस्तेमाल

Etawah News: मासूम से दरिंदगी के बाद दो दिन तक पुलिस को चकमा देता रहा आरोपी, फिर मुठभेड़ हुआ घायल; तमंचा-कारतूस बरामद

Etawah News: मासूम से दरिंदगी के बाद दो दिन तक पुलिस को चकमा देता रहा आरोपी, फिर मुठभेड़ हुआ घायल; तमंचा-कारतूस बरामद

Aaj Ka Mausam: मानसून फिर दिखाएगा अपना असर, दिल्ली से यूपी-बिहार और राजस्थान तक बदलेगा मौसम का मिजाज; कई राज्यों में बारिश के साथ गरज-चमक का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मानसून फिर दिखाएगा अपना असर, दिल्ली से यूपी-बिहार और राजस्थान तक बदलेगा मौसम का मिजाज; कई राज्यों में बारिश के साथ गरज-चमक का अलर्ट

'गत्ते' के सहारे बिहार का स्वास्थ्य! जहानाबाद में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही पर तेजस्वी का तंज, बोले- 'आईसीयू में है विभाग '

'गत्ते' के सहारे बिहार का स्वास्थ्य! जहानाबाद में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही पर तेजस्वी का तंज, बोले- 'आईसीयू में है विभाग '