Bareilly, Shahjahanpur, Pilibhit Lok Sabha Elections 2024 Poll Schedule and Date Announce: चुनाव आयोग ने आज यानी शनिवार 16 मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस घोषणा के अनुसार, मतदान की प्रक्रिया 7 चरणों में पूरी की जाएगी, जो कि 19 अप्रैल से शुरू होकर 1 जून तक चलेगी। पूरे देश में एक साथ 4 जून को मतगणना होगी। इसके साथ ही पता चल जाएगा कि अगले पांच वर्षों के लिए देश की सत्ता पर कौन काबिज होगा। इससे पहले कि आप वोट देने जाएं, यह सुनिश्चित कर लें कि आपके क्षेत्र में मतदान की तारीख क्या है।
बरेली, शाहजहांपुर और पीलीभीत उत्तर प्रदेश की अहम सीटें हैं। अगर आप बरेली, शाहजहांपुर और पीलीभीत में या यहां के किसी छोटे गांव या कस्बे में भी रहते हैं तो यहां जानिए आपके क्षेत्र में किस दिन वोट पड़ेंगे।
सीट का नाम मतदान की तारीख
- बरेली - 7 मई (तीसरा चरण)
- शाहजहांपुर - 13 मई (चौथा चरण)
- पीलीभीत - 19 अप्रैल (पहला चरण)
