Bareilly News: बरेली पुलिस द्वारा बदमाशों को पकड़ने के लिए लंगड़ा अभियान चलाया जा रहा है। बरेली पुलिस ने लंगड़ा अभियान के तहत 25,000 व 10,000 के दो इनामी शातिर बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया 25,000 का इनामी बदमाश जुनैद व 10,000 का इनामी बदमाश लाड़ला पशुओं की चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के ग्राम उचसिया लाखनपुर रोड पर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा खुद को घिरा हुआ देख बदमाशों ने उन पर फायरिंग की। आत्म बचाव में पुलिस द्वारा भी फायरिंग की गई। फायरिंग में बदमाश जुनैद के पैर पर गोली लग गई। मुठभेड़ में एक पुलिस कांस्टेबल को भी गोली लगी है। पुलिस ने कांस्टेबल के साथ बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों बदमाशों के पास से पुलिस को दो तमंचे, कारतूस और एक बाइक बरामद हुए।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
