शहर

Barabanki Accident: कैंची धाम जाते समय दर्दनाक हादसा, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार; 4 लोगो की मौत

बाराबंकी में एक तेज रफ्तार इनोवा कार ट्रक से टकरा गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार सभी लोग उत्तराखंड के कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Image

फाइल फोटो

Barabanki Accident News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में मंगलवार तड़के भीषण रोड एक्सीडेंट हो गया। हैदरगढ़ क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। कार सवार लोग उत्तराखंड स्थित कैंची धाम में दर्शन के लिए जा रहे थे, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही रास्ते में यह हादसा हो गया।

तेज रफ्तार के कारण हादसा होने की आशंका

यह हादसा हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में भिखरा गांव के पास सोमवार देर रात करीब दो बजे हुई। पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार कार भिखरा गांव के पास एक ट्रक में पीछे से टकराई। यह ट्रक सुल्तानपुर से लखनऊ की ओर जा रहा था। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि इनोवा कार के बुरी तरह परखच्चे उड़ गए और अंदर बैठे लोग उसमें बुरी तरह फंस गये। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह कार की तेज रफ्तार मानी जा रही है।

हादसे की जांच शुरू

पुलिस ने बताया कि इस घटना में मुगलसराय के चंदौली निवासी राहुल कुमार (29), गाजीपुर के रहने वाले राहुल सिंह (30), बलिया निवासी सत्यम सिंह (30) और सुल्तानपुर के रहने वाले सूरज मिश्रा (31) की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पहले तो हैदरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article