शहर

गर्भपात के बाद ट्विशा परेशान थी? समर्थ ने पूछताछ में क्या-क्या कहा; ट्विशा केस में SIT की जांच तेज

भोपाल के ट्विशा शर्मा मौत मामले में SIT ने पति समर्थ सिंह से तीन घंटे पूछताछ की और घटनास्थल का दो घंटे तक री-क्रिएशन किया। पूछताछ में समर्थ ने दावा किया कि गर्भपात के बाद ट्विशा परेशान थी। पुलिस ने उसका लैपटॉप, मोबाइल, पासपोर्ट और अन्य सामान जब्त कर लिए हैं।

Image

ट्विशा शर्मा की फाइल फोटो

Twisha Sharma Death Case: भोपाल के हाईप्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मामले में विशेष जांच दल (SIT) ने अपनी जांच तेज कर दी है। SIT ने मुख्य आरोपी और ट्विशा के पति समर्थ सिंह से करीब तीन घंटे तक गहन पूछताछ की। जिसके बाद टीम ने इस केस की कड़ियों को जोड़ने और घटनाक्रम को समझने के लिए घटनास्थल पर करीब दो घंटे तक क्राइम सीन का रीक्रिएशन किया।

गर्भपात के बाद परेशान थी ट्विशा - समर्थ सिंह

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान समर्थ सिंह ने दावा किया कि गर्भपात होने के बाद ट्विशा मानसिक रूप से बहुत परेशान रहने लगी थी। जब जांच अधिकारियों ने उससे फरार रहने की अवधि को लेकर सवाल पूछे, तो वह बार-बार जांच टीम को गुमराह करने की कोशिश करता हुआ नजर आया। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान समर्थ सिंह अपने पुराने बयान पर कायम रहा। उसने दावा किया कि उसने ट्विशा को 7 लाख रुपये दिए थे। एसआईटी अब इस दावे की भी जांच कर रही है और आर्थिक लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों को खंगाल रही है।

समर्थ का मोबाइल और लैपटॉप जब्त

जांच के दौरान एसआईटी ने समर्थ सिंह के कई अहम सामान जब्त किए हैं, जिनमें उसका लैपटॉप, मोबाइल फोन, पासपोर्ट, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स शामिल हैं। अधिकारियों का मानना है कि इन इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस और दस्तावेजों से इस केस से जुड़े कई अहम सुराग मिल सकते हैं। SIT की टीम अब डिजिटल साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच भी करवा रही है, ताकि घटना से पहले और बाद की गतिविधियों के बारे में पूरी जानकारी पता चल सके। इस मामले पर देशभर के लोगों की नजर बनी हुई है, वहीं परिवार लगातार निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article