शहर

Indore News: इंदौर में दिनदहाड़े बैंक लूट, रेनकोट पहनकर आए शख्स ने दिया अंजाम

इंदौर में रेनकोट पहनकर आए बदमाश ने दिन दहाड़े बैंक में लूट को अंजाम दिया। उसने बैंक में छह लाख रुपये की लूट की। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दिया है।

Image

आरोपी।

Photo : Times Now Digital

मध्य प्रदेश के इंदौर में दिन दहाड़े बैंक में लूट को अंजाम दिया गया। इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में स्थित पंजाब नेशनल बैंक मे संदिग्ध सिक्यूरिटी गार्ड ने बैंक मे दिन दहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया।

छह लाख रुपये की लूट

जानकारी के अनुसार, बाइक सवार रेनकोट पहने हुए संदिग्ध व्यक्ति करीब शाम पांच बजे अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर बैंक पहुंचा और हवाई फायरिंग कर लगभग छह लाख से अधिक रुपये लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने शुरू की तलाश

वहीं, आरोपी के पास जैसी बंदूक थी, वैसी बंदूक सिक्योरिटी गार्ड के पास होती है। इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि इस घटना को किसी सिक्योरिटी गार्ड ने अंजाम दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!