शहर

बांद्रा पुलिस ने करीना और सैफ अली खान का बयान दर्ज किया, हमलावर अब तक गिरफ्त से दूर

बता दें कि सैफ खान पर बुधवार देर रात बांद्रा के रिहायशी इलाके में स्थित उनके अपार्टमेंट में एक घुसपैठिए ने धारदार हथियार से कई बार हमला किया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

Image

सैफ अली खान पर हमला

Photo : PTI

Saif Ali Khan Update: सैफ अली खान पर हमले के मामले में बांद्रा पुलिस ने करीना और सैफ अली खान का बयान दर्ज किया। जानलेवा हमले के बाद सैफ अली खान का ये पहला बयान है। हमलावर ने सैफ के घर में घुसकर उनपर जानलेवा करते हुए 6 वार किए थे। एक वार इतना गहरा था कि चाकू का अगला हिस्सा रीढ़ की हड्डी के पास फंस गया जिसे डॉक्टरों ने सर्जरी के बाद निकाला।

सैफ अली खान पर जानलेवा हमले को लेकर बॉलीवुड में सनसनी मची हुई है और पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद आरोपी अभी तक पकड़ से बाहर है। वह सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ चुका है और वीडियो भी वायरल हो गया है, लेकिन पुलिस की पकड़ से दूर है।

सैफ की हालत में सुधार हो रहा है

चाकू से हमले में घायल हुए अभिनेता सैफ अली खान का मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज कर रहे डक्टरों ने शुक्रवार को कहा कि अभिनेता की हालत में सुधार हो रहा है। सैफ (54) पर बुधवार देर रात उनके बांद्रा स्थित आवास पर एक हमलावर ने धारदार हथियार से हमला किया था जिसमें उनकी गर्दन समेत छह जगह पर चोट आई। लीलावती अस्पताल में उनकी सर्जरी की गई।

सैफ का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें गहन देखभाल इकाई (आईसीयू) से अस्पताल के एक विशेष कमरे में भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज हम आगंतुकों को सैफ से मिलने की अनुमति नहीं देंगे क्योंकि हम चाहते हैं कि वह आराम करें। चाकू के घावों की वजह से उन्हें आराम की जरूरत है और पीठ पर आए घाव को लेकर विशेष ध्यान रखना होगा जिसमें संक्रमण की आशंका है।

धारदार हथियार से कई बार किया वार

बता दें कि सैफ खान पर बुधवार देर रात बांद्रा के रिहायशी इलाके में स्थित उनके अपार्टमेंट में एक घुसपैठिए ने धारदार हथियार से कई बार हमला किया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हमले में इस्तेमाल ब्लेड उनकी रीढ़ की हड्डी में फंस गया था जिसे अब निकाला गया है। सैफ खान की गर्दन सहित छह जगहों पर वार किया गया था। लीलावती अस्पताल में आपातकालीन सर्जरी के बाद वह खतरे से बाहर हैं।

उनके छोटे बेटे जेह के कमरे के बाहर देर रात करीब ढाई बजे हुए इस हमले के बाद सैफ अली खान को अस्पताल ले जाया गया था। सीसीटीवी फुटेज में लाल रंग का गमछा डाले और एक बैग लेकर जा रहा हमलावर सतगुरु शरण बिल्डिंग की छठी मंजिल से सीढ़ियों से उतरता हुआ नजर आ रहा है, जिस इमारत में सैफ रहते हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article