शहर

Ayodhya Ram Mandir: राम जन्मभूमि परिसर की भव्य तस्वीर आई सामने, देखिए खूबसूरत परकोटा

Ayodhya Ram Mandir - श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि परिसर की भव्य तस्वीर जारी की है। मंदिर के बाहरी हिस्से में वैदिक परंपरा से तैयार किया जा रहा परकोटा नजर आ रहा है, जो बेहद खूबसूरत लग रहा है।

Image

राम जन्मभूमि परिसर

Photo : Twitter

अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर और परिसर की भव्य तस्वीर सामने आई है। सुंदर दिख रहे भव्य राम मंदिर के साथ परकोटा निर्माण की अनोखी तस्वीर भी दिख रही है। वैदिक परंपरा से राम मंदिर का परकोटा तैयार किया जा रहा है। परकोटे के मुख्य द्वार निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा के पहले परकोटे का मुख्य द्वार तैयार हो जाएगा। ये डिजाइन देखने में बेहद खूबसूरत और दर्शनीय लग रही है।

2024 में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा

अयोध्या में भव्‍य राम मंदिर के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। निर्माण कार्य लगभग पूर्ण होने की स्थिति में है। कुछ ही प्रतिशत शेष है। इस बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर निर्माण कार्य की खूबसूरत तस्वीर जारी की है। भगवान रामलला का गर्भ गृह बनकर तैयार है। जनवरी 2024 में अपने रामलला दिव्य भव्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे।

आपको बता दें कि 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। ट्रस्ट इसे अविस्मरणीय बनाना चाहता है। 15 से 24 जनवरी के मध्य में आयोजित होने वाले प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को त्रेता युग के राम राज्याभिषेक जैसे दिखाने की तैयारी है। प्राण प्रतिष्ठा में देश के पीएम नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। उनके अलावा देश के तमाम संत महात्मा कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!