शहर

Ayodhya Ramotsav 2024: पांच लाख दीपों से रोशन होगा बुलंदशहर, जिला पंचायत अध्यक्ष की अनोखी पहल से राममय होगा शहर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 8, 2024, 08:32 PM IST

Ayodhya Ramotsav 2024: बुलन्दशहर की जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया वंचित और जरूरतमंद परिवारों को 11-11 दीप, तेल और बाती भेज रही हैं, ताकि हर कोई उल्लास के साथ 22 जनवरी 2024 को रामलला के स्वागत में दीपोत्सव मनाए।

Image

बुलंदशहर में जलाए जाएंगे पांच लाख दीये

बुलन्दशहर: 22 जनवरी 2024 को अयोध्या स्थित श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में भगवान रामलला भव्य गर्भगृह में विराजमान होंगे। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर देश और प्रदेश भर में दिए जलाकर दीपोत्सव मनाने की अपील की है और लोग 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाएंगे। देशभर में उसकी प्रकार दीप जलाए जाएंगे, जिस प्रकार भगवान राम के वनवास से लौटने पर अयोध्यावासियों ने दीप जलाए थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित तमाम सामाजिक संगठन दीपोत्सव को भव्य बनाने की योजना बना रहे हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दीपोत्सव के लिए अनोखा प्रयोग किया जा रहा है।

बांटे जाएंगे पांच लाख दीये

बुलन्दशहर की जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया ने कहा कि अयोध्या में निर्मित श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में जब रामलला सरकार विराजेंगे तो पूरा विश्व जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठेगा। 500 वर्ष के इंतजार के बाद आए इस गौरवपूर्ण पल को दीपोत्सव के माध्यम से आनंदमय बनाना है। इसी उद्देश्य के साथ जनपद बुलंदशहर के वंचित और जरूरतमंद परिवारों को 11-11 दीप, तेल और बाती भेजी जा रही है। पांच लाख से अधिक दीप जनपद भर में रामभक्त परिवारों तक भेजे जाएंगे, ताकि हर कोई उल्लास के साथ 22 जनवरी 2024 को रामलला के स्वागत में दीपोत्सव मनाए।

5 लाख दीप वितरण

उन्होंने बताया कि 22 जनवरी 2024 को गरीबों के भी घरों को रोशन करने के लिए पांच लाख दीये तैयार किए गए हैं। डा.अंतुल तेवतिया ने 1 दर्जन निर्धन दलित परिवारों को राम नाम के दिए, तेल , बाती भेंट कर 5 लाख दीप वितरण कार्य का शुभारंभ किया और सभी से 22 जनवरी को अपने घरों और पास के मंदिर में दीपक जलाकर रामोत्सव मनाने की अपील की। उन्होंने कहा की माटी के 5 लाख दिए बनवाए हैं, जिससे माटी शिल्पकारों को व्यापार भी मिला।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!