शहर

राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने छोड़ा पद! सूत्रों का दावा- चढ़ावा घोटाले की आंच के बीच दिया इस्तीफा

राम मंदिर चढ़ावा चोरी और वित्तीय अनियमितता विवाद के बीच, सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है।

Image

चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा (फाइल फोटो | PTI)

Photo : PTI

राम मंदिर में चढ़ावे और चंदे की राशि में हुई कथित हेराफेरी के मामले में अब तक का सबसे बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ सामने आ रहा है। सूत्रों के हवाले से मिल रही बेहद बड़ी खबर के मुताबिक, विवादों की आंच सीधे ट्रस्ट के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि 'श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट' के महासचिव चंपत राय और वरिष्ठ ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, इस हाई-प्रोफाइल इस्तीफे को लेकर अभी तक ट्रस्ट की ओर से कोई आधिकारिक लिखित बयान या पुष्टि जारी नहीं की गई है।

करीबियों की गिरफ्तारी के बाद बढ़ा था दबाव

यह इस्तीफा उस बड़ी कार्रवाई के ठीक बाद आया है, जिसमें विशेष जांच दल (SIT) की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर गुरुवार को ही मंदिर के 8 सेवादारों और कर्मियों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार होने वालों में चंपत राय का पूर्व ड्राइवर रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव और मास्टरमाइंड अनुकल्प मिश्र शामिल हैं।

चूंकि मुख्य दानपात्रों की चाभियां चंपत राय के पूर्व ड्राइवर के पास से बरामद हुई थीं और पूरा घोटाला उनके ही मातहत काम करने वाले कोर स्टाफ ने अंजाम दिया था, इसलिए नैतिक आधार पर चंपत राय और अनिल मिश्रा पर पद छोड़ने का भारी दबाव बनाया जा रहा था। विपक्षी दलों सहित कई सामाजिक संगठनों ने भी उनके सीधे इस्तीफे की मांग की थी।

Vinod Mishra
विनोद मिश्राauthor

दिल्ली से लेकर यूपी की राजधानी लखनऊ में करीब दो दशक से टीवी पत्रकारिता कर रहें है। यूपी की सियासत की नब्ज और ब्यूरोकेसी की समझ है। पत्रकारिता एक पैशन है।

और पढ़ें
End of Article