शहर

अहमदाबाद में सनसनीखेज वारदात, किराया न देने पर आग-बबूला हुआ ऑटो चालक, युवक की कुचलकर हत्या

अहमदाबाद में एक ऑटो चालक ने किराए न मिलने पर सवारी की ऑटो से कुचलकर हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मृतक की पहचान की जा रही है।

Image

किराया न देने पर ऑटो चालक ने की युवक की हत्या

Ahmedabad Crime News: गुजरात के अहमदाबाद शहर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक मामूली बात पर एक युवक की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पैसे की कमी के चलते किराया न दे पाने पर ऑटो चालक ने युवक की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, यह मामला अहमदाबाद के नवरंगपुरा के पास का है। हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त करते हुए मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

पैसों न होने पर ऑटो चालक ने की सवारी की हत्या

मिली जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 12:20 बजे एक ऑटो चालक ने राह चलते व्यक्ति से ऑटो के लिए पूछा, तो व्यक्ति ने कालूपुर स्टेशन जाने की बात की। इस पर ऑटो चालक ने कहा कि वह उसे नवरंगपुरा उतार देगा। उसके बाद ऑटो चालक ने सवारी को नवरंगपुरा उतारते हुए पैसे मांगे, लेकिन सवारी के पास पैसे न होने के चलते वह किराया नहीं चुका पाया। इस बात से ऑटो चालक को इस कदर गुस्सा आया कि उसने न आव देखा न ताव और व्यक्ति को ऑटो से टक्कर मार दी। फिर आगे बढ़कर चालक उस व्यक्ति को ऑटो से कुचलता हुआ फरार हो गया। इस हादसे का शिकार हुए व्यक्ति की मौत हो गई है।

आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम में शुरुआत में एक्सीडेंट का मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने ऑटो चालक को गिरफ्तार किया और पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान ऑटो चालक ने हत्या की बात कबूल कर ली है। बता दें कि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के आगे यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है कि ऑटो चालक ने किस व्यक्ति की हत्या की है। पुलिस इस मामले की आगे जांच करते हुए पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मृतक कौन है और कहां का निवासी है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article