शहर

Auraiya Accident: औरेया मे तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर नहर में पलटी, 3 लोगों की डूबने से मौत

औरैया में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। इस हादसे में एक महिला और दो पुरुष समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा अछल्दा थाना क्षेत्र के तुरुकपुर गांव के पास हुआ।

Image

औरेया में नहर में गिरी कार

Auraiya Car Accident: उत्तर प्रदेश के औरैया में बुधवार देर रात भीषण हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर नहर में पलट गई। जिसमें कार सवार 3 लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद कार सवार लोगों को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

दिबियापुर से इटावा जा रही थी कार

यह हादसा अछल्दा थानाक्षेत्र के तुरुकपुर गांव के पास हुआ। कार सवार लोग दिबियापुर से इटावा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रात के समय बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के नीचे से निकली नहर में कार गिर गई। जिसमें एक महिला और दो पुरुषों की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

शादी समारोह में जा रहे थे कार सवार

शुरुआती जांच में पुलिस को कार से एक शादी का कार्ड मिला। जिससे पता चला कि कार सवार लोग किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए दिबियापुर से भरथना जा रहे थे। बताया जा रहा है कि कार देर रात नहर में गिरी थी, लेकिन इस हादसे की जानकारी सुबह तब हुई जब ग्रामीणों ने नहर में कार के पहिये बाहर निकले हुए देखे। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। जब कार को बाहर निकाला गया तो उसके अंदर से तीन शव बरामद हुए। जिनकी पहचान 50 वर्षीय राजीव कुमार गुप्ता, 48 वर्षीय पत्नी मधू गुप्ता और 27 वर्षीय शुभम गुप्ता निवासी भरथना के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article