शहर

Sonpur Mela 2023: सोनपुर में लगा एशिया का सबसे बड़ा मेला, बिहार सरकार ने किया स्पेशल पैकेज का एलान

Sonpur Mela 2023: बिहार के सोनपुर में मेले की शुरुआत हो चुकी है। ये एशिया का सबसे बड़ा मेला है, जिसे देखने विदेशी पर्यटक भी हर साल आते हैं। मेले के लिए बिहार पर्यटन विभाग से स्पेशल पैकेज का एलान किया है।

Image

सोनपुर में शुरू हुआ एशिया का सबसे बड़ा मेला

Sonpur Mela 2023: बिहार के सोनपुर में मेले का आयोजन किया गया है। मेला 25 नवंबर से 26 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस मेले में देश-विदेश से लोग आते हैं। बता दें कि सोनपुर में आयोजित होने वाला ये मेला एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला है। यहां हाथी, कुत्ता, घोड़ा, सहित सभी प्रकार के जानवरों की ब्रिकी होती है।

इस मेले का आयोजन तीन एकड़ क्षेत्र में किया जा रहा है। इसमें चिड़िया बाजार, घोड़ा बाजार, हथकरघा से बने कई सामानों के स्टॉल लगे हुए हैं। इस मेले में आने वाले लोगों को और विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।

सोनपुर मेले के लिए स्पेशल टूर पैकेज का एलान

बिहार के सोनपुर में होने वाले इस मेले के लिए बिहार सरकार ने एक दिवसीय स्पेशल टूर पैकेज का एलान किया है।

- इस पैकेज का समय दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक का होगा।

- इसमें नॉन एसी बस, विंगर, डेकर बस में सफर करने वाले पर्यटकों को 900 रुपये देने होंगे।

- ट्रैवलर एसी बस के लिए चार्ज 950 रुपये होगा।

- इनोवा में 1100 रुपये प्रति पर्यटक है।

- इटीयोस से 1300 रुपये प्रति पर्यटक होगा।

क्या है रहने की सुविधा

विदेशी पर्यटकों के लिए रहने की अच्छी सुविधा की गई है। जानकारी के मुताबिक इस साल विदेशी पर्यटकों के लिए 20 स्विस कॉटेज बनाए गए हैं। यहां के कॉटेज का चार्ज 2500 रुपये रखा गया है, जो पूरे महीने रहेगा। इन सभी स्विस कॉटेज में आपको डबल बेड और अटैच बाथरूम भी मिलेगा। वहीं सोनपुर मेले में आने वाले कपल के लिए टूज पैकेज भी तैयार किया गया है। कपल टूर पैकेज के लिए आपको 6000 रुपये का भुगतान करना होगा।

बता दें कि दिए जा रहे इस विशेष टूर पैकेज में आपको इटियोस एसी गाड़ी, टूरिस्ट गाइड, रहने की जगह, ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर, स्नैक्स और पानी जैसी आवश्यक सारी सुविधाएं मिलेंगी। इस टूर पैकेज में आप आराम से हरिहर नाथ मंदिर के दर्शन करने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम और अगले दिन मेला घूमने का पूरा आनंद लेते हुए 3:30 बजे तक आराम से वापस आ सकते हैं। इस टूर पैकेज को आम लोगों के अनुसार एक दिन के लिए तैयार किया गया है।

बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम पटना द्वारा सोनपुर मेले में विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए किया जा रहा है। इस मेले और स्पेशल टूर पैकेज से संबंधित अधिक जानकारी आपको www.bstdc.bihar.gov.in पर मिल जाएगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article