शहर

घूस को मारें घूसा : UP में कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत मांगे तो यहां करें शिकायत

अगर आपका सरकारी दफ्तर में कोई काम है और वहांं के कर्मचारी रिश्वत की मांग कर रहे हैं तो अब चिंता की बात नहीं। क्योंकि हम आपको बताएंगे कि ऐसे कर्मचारी कि शिकायत कहां और कैसे करें। दिए गए Helpline Number पर कॉल करके आप उस रिश्वतखोरी की शिकायत कर सकते हैं -

Image

रिश्वत मांगने वालों की शिकायत यहां करें

Photo : Times Now Digital

घूस देना और लेना दोनों ही गैरकानूनी है। समय आ गया है जब घूस को घूसा मारकर दूर किया जाए। घूसखोर को घूसा मारकर कानून अपने हाथ में न लें, बल्कि शिकायत करके उसे कानून के शिकंजे में लाएं। अगर आप ये नहीं जानते हैं कि शिकायत कहां करें तो हम आपके लिए लेकर आए हैं वो हेल्पलाइन नंबर जिन पर आप घूसखोर की शिकायत कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की इन नंबरों को नोट करके रख लें और जब कभी कोई सरकारी कर्मचारी आपसे रिश्वत मांगे, तुरंत उसकी शिकायत कर दें।

हालांकि, अब कोई भी भ्रष्ट कर्मचारी सीधे रिश्वत नहीं मांगता है। बल्कि रिश्वत लेने के भी अनोखे तरीके रिश्वतखोरों ने खोज लिए हैं, जिससे वह पकड़े न जाएं। फिर भी जैसे ही आपको एहसास हो कि कोई सरकारी कर्मचारी आपसे रिश्वत की मांग कर रहा है, चुप न बैठें तुरंत शिकायत करें।

शिकायत कहा करें?आजकल लोगों के मोबाइल पर सीबीआई की तरफ से मैसेज भेजे जा रहे हैं, जिसमें बताया गया है कि अगर केंद्र सरकार के किसी विभाग (रेलवे, पोस्ट ऑफिस, केंद्रीय शिक्षण संस्थान, ईपीएफओ, इनकम टैक्स, बैंक आदि) का कोई भी कर्मचारी आपसे घूस/रिश्वत मांगे तो सूचित करें।

सीबीआई लखनऊ की ओर से भेजे गए ऐसे ही एक मैसेज में दो मोबाइल नंबर और एक लैंडलाइन नंबर दिया गया है। WhatsApp Helpline Number 9839017772 और 9415012635 पर मैसेज करके जानकारी दे सकते हैं। इसके अलावा इन दो मोबाइल नंबरों पर कॉल करके भी शिकायत कर सकते हैं। इनके अलावा आप 0522-2234926 पर फोन करके भी सूचना दे सकते हैं।

रिश्वत लेना और देना सभ्य समाज के लिए अभिशाप है। इसलिए न तो रिश्वत लें और न ही दें। जब भी कोई रिश्वत की मांग करे तो ऊपर बताए गए नंबरों पर सूचना दे सकते हैं। यही नहीं, आप 112 हेल्पलाइन पर फोन करके पुलिस को भी रिश्वतखोरी के संबंध में सूचित कर सकते हैं।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article