शहर

सीमा पार से चल रहे हथियार तस्करी और हवाला नेटवर्क का पंजाब पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार

अमृतसर में पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय अवैध हथियार तस्करी और हवाला नेटवर्क का बड़ा खुलासा किया है। इस कार्रवाई में एक अफगान नागरिक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में आधुनिक हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि यह नेटवर्क सीमा पार से संचालित होकर अपराधी गिरोहों तक हथियार पहुंचाने का काम कर रहा था।

Image

सीमा पार से चल रहे हथियार तस्करी और हवाला नेटवर्क का पंजाब पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार

Punjab News: अमृतसर में पंजाब पुलिस ने सीमा पार पाकिस्तान से चलाए जा रहे अवैध हथियार की तस्करी और हवाला नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में एक अफगान नागरिक सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से 8 अत्याधुनिक पिस्तौल और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अफगानिस्तान निवासी इस्माइलखेल तौहीद (30), जो वर्तमान में पुणे (महाराष्ट्र) में रह रहा था, मंगजीत सिंह (20), शमशेर सिंह (26) निवासी गांव फतेहाबाद (तरनतारन) तथा गुरलाल सिंह (42) निवासी गांव राजाताल (अमृतसर) के रूप में हुई है। बरामद हथियारों में एक .30 बोर बेरेटा, चार 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल और तीन .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों की एक्टिवा स्कूटर भी जब्त कर ली है।

शुरुआती जांच में क्या सामने आया?

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी एक विदेशी तस्कर के संपर्क में थे, जो गुप्त ड्रॉप लोकेशनों के जरिए अवैध हथियारों की खेप भेजता था। बरामद हथियारों को आगे अपराधी तत्वों तक पहुंचाया जाना था। उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच जारी है ताकि विदेशी नेटवर्क से जुड़े अन्य सहयोगियों की पहचान की जा सके और आगे की गिरफ्तारियां एवं बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।

क्या-क्या हुआ बरामद?

खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने पहले मंगजीत सिंह और शमशेर सिंह को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन अवैध पिस्तौल और सात कारतूस बरामद किए। जांच के दौरान गुरलाल सिंह को भी गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से तीन और पिस्तौल मिलीं। उसकी निशानदेही पर दो अतिरिक्त पिस्तौल भी बरामद की गईं। जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने इस्माइलखेल तौहीद को भी गिरफ्तार किया, जो सूखे मेवों (ड्राई फ्रूट) के कारोबार की आड़ में हवाला नेटवर्क चला रहा था और अवैध हथियार तस्करी से जुड़े वित्तीय लेन-देन को संचालित कर रहा था।

पुलिस जांच में और क्या सामने आया?

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मंगजीत सिंह और शमशेर सिंह एक ही गांव के रहने वाले हैं और संयुक्त रूप से हथियार तस्करी नेटवर्क में सक्रिय थे। मंगजीत सिंह के खिलाफ पहले भी अमृतसर के सुल्तानविंड थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इस मामले में थाना इस्लामाबाद और थाना गेट हकीमा में आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने और इसके विदेशी संपर्कों की जांच में जुटी हुई है।

Manoj Kumar
मनोज कुमार author

मनोज कुमार को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 20 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह Times Now नवभारत में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. 2022 से चंडीगढ़ ब्यूरो हेड के तौर पर चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को कवर कर रहे हैं. उन्होंने पंजाब बाढ़ त्रासदी, ऑपरेशन सिंदूर जैसी बड़ी घटनाओं को ग्राउंड जीरो से कवर किया है. हिमाचल प्रदेश में संजौली मस्जिद कवरेज के लिए उन्हें ENBA अवॉर्ड मिल चुका है.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

रीचार्ज का पैसा दिया, 5G नेटवर्क का इंतजार किया...फिर ऐसा भड़का गुस्सा कि टेक्नीशियन को टावर से बांध दिया!, फतेहपुर में चौंकाने वाला मामला

रीचार्ज का पैसा दिया, 5G नेटवर्क का इंतजार किया...फिर ऐसा भड़का गुस्सा कि टेक्नीशियन को टावर से बांध दिया!, फतेहपुर में चौंकाने वाला मामला

'मैं लज्जित हूं...', पूर्व OSD पर ED कार्रवाई के बाद भावुक हुए हरीश रावत, कांग्रेस के सभी पदों से की इस्तीफे की पेशकश

'मैं लज्जित हूं...', पूर्व OSD पर ED कार्रवाई के बाद भावुक हुए हरीश रावत, कांग्रेस के सभी पदों से की इस्तीफे की पेशकश

BRICS Summit के बीच दिल्ली में बदला ट्रैफिक का पूरा प्लान, कई सड़कों पर रहेगी पाबंदी; यात्रियों को सलाह- मेट्रो का करें इस्तेमाल

BRICS Summit के बीच दिल्ली में बदला ट्रैफिक का पूरा प्लान, कई सड़कों पर रहेगी पाबंदी; यात्रियों को सलाह- मेट्रो का करें इस्तेमाल

Etawah News: मासूम से दरिंदगी के बाद दो दिन तक पुलिस को चकमा देता रहा आरोपी, फिर मुठभेड़ हुआ घायल; तमंचा-कारतूस बरामद

Etawah News: मासूम से दरिंदगी के बाद दो दिन तक पुलिस को चकमा देता रहा आरोपी, फिर मुठभेड़ हुआ घायल; तमंचा-कारतूस बरामद

Aaj Ka Mausam: मानसून फिर दिखाएगा अपना असर, दिल्ली से यूपी-बिहार और राजस्थान तक बदलेगा मौसम का मिजाज; कई राज्यों में बारिश के साथ गरज-चमक का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मानसून फिर दिखाएगा अपना असर, दिल्ली से यूपी-बिहार और राजस्थान तक बदलेगा मौसम का मिजाज; कई राज्यों में बारिश के साथ गरज-चमक का अलर्ट